Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बादल गांव में पकड़ी नकली शराब फैक्ट्री के दोषियों की गिरफ्तारी के लिए ‘आप’ द्वारा लम्बी थाने का घेराव

प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल और मनप्रीत बादल के करीबी शराब तस्कर, कार्रवाई करे कैप्टन सरकार- आप

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Protest, Agitation, Demonstration, Sri Muktsar Sahib, Prof Baljinder Kaur, Kultar Singh Sandhwan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री मुक्तसर साहिब , 04 Jun 2021

Last updated on: Jun 04, 2021, 00:00 IST

बादल गांव में नाजायज शराब की फैक्ट्री पकड़े जाने के मामले में कैप्टन सरकार की ओर से दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने के रोष में आज आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब की ओर से लम्बी थाने का घेराव किया और दिल्ली मलोट हाई-वे जाम किया गया। आप के नेताओं ने कैप्टन सरकार और शराब माफिया के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और नाजायज शराब फैक्ट्री के प्रबंधकों और उनके सरपरस्तों के खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई की मांग की।आम आदमी पार्टी के विधायक और किसान विंग पंजाब के प्रधान कुलतार सिंह संधवां ने संबोधन करते कहा कि आज भी कांग्रेस पार्टी और अकाली दल बादल के नेता एक साथ मिल कर नशे का कारोबार कर रहे हैं। यही कारण है कि गांव बादल में नाजायज शराब की फैक्ट्री पकड़े जाने के मामले में कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने कोई भी कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि कैप्टन बादल की याराना पंजाब पर भारी पड़ गई है। कैप्टन सरकार के समय बड़ी संख्या में पंजाब के लोग नकली शराब पी कर मर गए हैं, परन्तु शराब माफिया के खिलाफ सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।‘आप’ के यूथ विंग पंजाब के प्रधान और विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि यदि कैप्टन सरकार ने तरनतारन, राजपुरा, घनौर और अन्य स्थानों पर काबू किए नकली शराब फैक्टरियों के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की होती तो आज शराब माफिया के हौसले बुलंद न होते। उन्होंने कहा कि राजपुरा और बादल इलाके के लोगों को पता है कि कौन सा नेता या विधायक नकली शराब की फैक्टरियां चला रहा है। 

बादल गांव की शराब फैक्ट्री चलाने वाला व्यक्ति बादल परिवार का रिश्तेदार तो नहीं। मीत हेयर ने कहा कि 2017 में छपी ख़बर से पता चलता है कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बादल गांव वाली नकली शराब फैक्ट्री वाली जमीन का मालिक बताए जाते व्यक्ति के खिलाफ एक विजिलेंस जांच करने के आदेश दिए थे, परन्तु यह जांच आज तक पूरी नहीं हुई।विधायिका प्रो. बलजिन्दर कौर ने कैप्टन अमरिंदर सिंह से सवाल किया कि बादल गांव में पकड़ी गई नकली शराब की फैक्ट्री के मालिक और प्रबंधक पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, अकाली दल बादल के प्रधान सुखबीर बादल और मौजूदा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के करीबी हैं, क्यों जो फैक्ट्री पकड़े जाने को एक महीने का समय बीत जाने पर भी कैप्टन सरकार की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह श्री गुटका साहिब की कसम खा कर नशे को खत्म करने से भाग गए हैं और अब बादल गांव वाली नकली शराब की फैक्ट्री के मामले से सिद्ध हो गया है कि अकाली दल बादल कांग्रेस पार्टी की बी टीम है।‘आप’ नेताओं ने कहा कि नकली शराब फैक्ट्री के मामले में पंजाब पुलिस और कर और आबकारी विभाग के आधिकारियों को कौन रोक रहा है? उन्होंने कहा कि पंजाब की सत्ता पर काबिज रहे नेताओं ने पंजाब की नौजवानी को शराब, चिट्टा और अन्य नेशों की दलदल में धकेल दिया है। ‘आप’ नेताओं ने एस.डी.एम को मांग पत्र देकर मांग की है कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मौजूदा जज से गांव बादल वाली नकली शराब फैक्ट्री की जांच करवाई जाए और जिस व्यक्ति के नाम फैक्ट्री वाली जमीन है और फैक्ट्री चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Protest , Agitation , Demonstration , Sri Muktsar Sahib , Prof Baljinder Kaur , Kultar Singh Sandhwan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD