Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सुरभि मलिक ने फतेहगढ़ साहिब के डिप्टी कमिश्नर के रूप में कार्यभार संभाला

2012 बैच की आईएएस अधिकारी इससे पहले एसडीएम नंगल, एडीसी रूपनगर, एडीसी डी लुधियाना और अतिरिक्त कमिश्नर नगर निगम लुधियाना में सेवाएं निभा चुके

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहगढ़ साहिब , 03 Jun 2021

Last updated on: Jun 03, 2021, 00:00 IST

2012 बैच की आईएएस अधिकारी सुरभि मलिक ने आज फतेहगढ़ साहब जिले के डिप्टी कमिश्नर के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वे एसडीएम नंगल, एडीसी रूपनगर, एडीसी विकास लुधियाना और अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम लुधियाना रह चुकी श्रीमती सुरभि मलिक डिप्टी कमिश्नर फ्तेहगढ़ साहिब के पद पर तैनात होने से पहले राजेंद्र अस्पताल पटियाला के कोविड केयर सेंटर के प्रभारी के रूप में 11 महीनों से बखूबी निभा रहे थे। इसके अतिरिक्त उन्होंने पटियाला डेवलपमेंट अथारिटी के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में भी सेवाएं निभाई है। इसके साथ ही उन्होंने महाराजा उपेंद्र सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार के रूप में भी कार्य किया है।

श्रीमती सुरभि मलिक ने लेडी श्री राम कॉलेज दिल्ली से अपने कॉलेज की शिक्षा लेने के बाद लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से बीए ऑनर्स की डिग्री हासिल की और उन्होंने कॉमनवेल्थ स्कॉलर के रूप में इकोनॉमिक्स में एमएससी की डिग्री प्राप्त की। श्रीमती सुरभि मलिक लाल बहादुर नेशनल अकैडमी आफ एडमिनिस्ट्रेशन मंसूरी से मैनेजमेंट विषय पर डायरेक्टर गोल्ड मेडल भी प्राप्त कर चुकी हैं।

जिले के डिप्टी कमिश्नर का पदभार संभालने से पहले उन्होंने गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेका और गुरुद्वारा श्री ज्योति सरूप साहिब में नतमस्तक भी हुई। इस अवसर पर उनके पति एसएसपी पटियाला डॉ. संदीप गर्ग विशेष रुप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने जिला प्रशासन के विभिन्न अधिकारियों के साथ विचार चर्चा की और कहा कि वे जिला वासियों की समस्याओं को पहल के आधार पर हल करेंगे और जिले के विकास प्रति पूरी तनदेही से काम करते हुए इसे नई बुलंदियों पर ले जाने की कोशिश करेंगी। उन्होंने कहा कि वह स्वयं को बहुत ही भाग्यशाली समझती हैं कि उन्हें शहीदों की इस ऐतिहासिक धरती पर सेवा करने का मौका मिला है। श्रीमती सुरभि मलिक के पदभार संभालने के दौरान जिला पुलिस मुखी श्रीमती अमनीत कोंडल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अनुप्रीता जोहल, एसडीएम फतेहगढ़ साहिब डॉ संजीव कुमार, एसडी एम बस्सी पठाना श्री जसप्रीत सिंह, एसडीएम खमानो श्री अरविंद कुमार गुप्ता, एसडीएम श्री आनंद सागर शर्मा, एसपी हरपाल सिंह, डीएसपी हरदीप सिंह बडूंगर, डीएसपी पृथ्वी सिंह चहल, सभी तहसीलदार और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 

 

Tags: DC Fatehgarh Sahib , Surbhi Malik , Fatehgarh Sahib , Deputy Commissioner Fatehgarh Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD