Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

गांव ढुड्डीके खेल स्टेडियम में लगेगी हॉलैंड की एस्ट्रोटर्फ - राणा गुरमीत सिंह सोढी

खेल मंत्री द्वारा मोगा में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्विमिंग पूल बनाने का ऐलान

Rana Gurmit Singh Sodhi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab, Dhudike, Moga, Hockey Astroturf, Dr. Harjot Kamal, Sandeep Hans
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ढुड्डीके (मोगा) , 01 Jun 2021

Last updated on: Jun 01, 2021, 00:00 IST

देश की आजादी में अहम योगदान देने वाले गाँव ढुड्डीके के नौजवान अब खेल के क्षेत्र में भी देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाएंगे। पंजाब सरकार द्वारा इस गाँव की ऐतिहासिक महत्ता को बरकरार रखने के लिए यहाँ अंतरराष्ट्रीय स्तर का एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम तैयार किया जा रहा है। यह एस्ट्रोटर्फ हॉलैंड की प्रसिद्ध कंपनी ग्रीन फील्ड द्वारा स्थापित की जायेगी। इस प्रोजैक्ट का नींव पत्थर आज पंजाब के खेल और युवक सेवाएं विभाग के मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी द्वारा रखा गया। इस मौके पर मोगा के विधायक डॉक्टर हरजोत कमल, पूर्व विधायक श्रीमती राजविन्दर कौर भागीके, डिप्टी कमिश्नर श्री सन्दीप हंस, एस डी एम स. सतवंत सिंह, जिला परिषद मैंबर स. जगरूप सिंह तखतूपुरा, जिला खेल अफसर स. बलवंत सिंह, स. रणजीत सिंह धन्ना, सरपंच स. जसवीर सिंह, हॉकी प्रशिक्षक स. कुलवंत सिंह पन्नू और अन्य भी उपस्थित थे।संक्षिप्त समागम को संबोधन करते हुए राणा गुरमीत सिंह सोढी ने कहा कि गाँव ढुड्डीके में 5 करोड़ रुपए की लागत से लगने वाली यह एस्ट्रोटर्फ अगले 7 महीने में मुकम्मल कर ली जायेगी। खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण देने के लिए अंतरराष्ट्रीय कद वाला प्रशिक्षक भी नियुक्त किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पंजाब में फिरोजपुर, गुरदासपुर और जालंधर में भी एस्ट्रोटर्फ बिछाईं जा रही हैं। इसके अलावा 4 सिंथेटिक टर्फ भी लगाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वह कई महीने पहले गाँव ढुड्डीके आए थे तो देखा कि इस खेल मैदान के हालात बहुत बुरे थे। जिस कारण उन्होंने उसी दिन इसकी कायाकल्प करने का सोच लिया था।

उन्होंने कहा कि यह प्रोजैक्ट पिछले लंबे समय से लटका हुआ था, जोकि अब युद्ध स्तर पर पूरा करवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के नौजवानों में खेल के प्रति लगाव तो है परन्तु साधन नहीं थे। अब यह एस्ट्रोटर्फ चालू होने से जिला मोगा के नौजवानों को बहुत लाभ मिलेगा और उनको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने हलका मोगा के विधायक डॉक्टर हरजोत कमल की माँग पर ऐलान किया कि शहर मोगा में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्विमिंग पूल बनाया जायेगा। उन्होंने भरोसा दिया कि मोगा में पहले ही मौजूद इन्डोर स्टेडियम चालू किया जायेगा, जिसके लिए गमाडा को कहा गया है।पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर स. सोढी ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस महामारी के कारण खेल विंग अस्थायी तौर पर बंद किये गए थे, जिनको हालात ठीक होने पर तुरंत चालू कर दिया जायेगा। विंगों में प्रशिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में खेल और खिलाडिय़ों का स्तर ऊँचा उठाने के लिए कई प्रयास किये हैं, जिसमें नयी खेल नीति, नकद इनाम, महाराज रणजीत सिंह अवार्ड को फिर से चालू करने के साथ-साथ खिलाडिय़ों को उच्च स्तर का प्रशिक्षण देना शामिल है। उन्होंने कहा कि पहली बार टोकियो ओलम्पिक्स में पंजाब के सबसे अधिक खिलाड़ी देश की नुमायंदगी करेंगे। उन्होंने दावे के साथ कहा कि जिला मोगा की धरती जल्द ही ओलम्पिक स्तर के खिलाड़ी पैदा करने लगेगी। डिप्टी कमिश्नर श्री सन्दीप हंस ने मुख्य मेहमान और अन्य प्रमुख हस्तियों का इस प्रोजैक्ट के लिए धन्यवाद किया।

 

Tags: Rana Gurmit Singh Sodhi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Dhudike , Moga , Hockey Astroturf , Dr. Harjot Kamal , Sandeep Hans

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD