Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब सरकार द्वारा ‘उड़ान योजना’ की समूची प्रगति की निगरानी के लिए स्टेट टास्क फोर्स (एसटीएफ) के उच्च अधिकारी नामजद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 May 2021

Last updated on: May 30, 2021, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा राज्य की जरूरतमंद महिलाओं/लड़कियों को मुफ्त सैनेटरी पैड मुहैया करवाने के मकसद से नयी शुरू की उड़ान योजना की समूची प्रगति की निगरानी के लिए स्टेट टास्क फोर्स (एसटीएफ) के उच्च अधिकारी को नामजद किया गया है।सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अरुणा चौधरी ने इस सम्बन्धी अपनी मंजूरी देते हुये बताया कि स्टेट टास्क फोर्स द्वारा इस स्कीम को उचित ढंग से अमल में लाना यकीनी बनाया जायेगा और इसके साथ ही बढ़िया गुणवता के सैनेटरी पैड खरीदने, असली लाभार्थियों तक वितरण को यकीनी बनाने और सैनेटरी नैपकिन की गुणवता टेस्टिंग सरकार द्वारा मंजूर प्रवानित सूचीबद्ध लैबोरेटरियों से करवाने जैसे हर पक्ष की निगरानी की जायेगी।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव एसटीएफ के चेयरपरसन होंगे, जबकि वित्त विभाग के प्रमुख सचिव या नामजद व्यक्ति विशेष सचिव के पद से नीचे न हो, ग्रामीण विकास एवं पंचायतें विभाग के वित्त कमिशनर या नामजद व्यक्ति विशेष सचिव के पद से नीचे न हो, स्थानीय निकाय विभाग के विशेष सचिव या नामजद व्यक्ति विशेष सचिव के पद से नीचे न हो, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव या नामजद व्यक्ति विशेष सचिव के पद से नीचे न हो, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव या नामजद व्यक्ति विशेष सचिव के पद से नीचे न हो, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव या नामजद व्यक्ति विशेष सचिव के पद से नीचे न हो, पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के मैंबर सचिव इसके सदस्यों के तौर पर काम करेंगे। इसी तरह, सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास के डायरैक्टर को मैंबर सचिव के तौर पर शामिल किया गया है। इसके साथ ही स्टेट रिसोर्स सैंटर फार वूमैन (एस.आर.सी.डब्ल्यू) और महिला एवं बाल विकास विभाग, पंजाब में ‘उड़ान योजना की निगरानी और लागूकरण के लिए स्टेट टास्क फोर्स (एस.टी.एफ.) की सहायता करेंगे।जिक्रयोग्य है कि राज्य सरकार की तरफ से हाल ही में इस महिला-प्रमुख योजना की शुरूआत की गई है, जिसका औपचारिक ऐलान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने इस साल जनवरी में किया था जिसका उद्देश्य मासिक धर्म के दौरान सफाई के प्रति जागरूक करना और स्कूल छोड़ चुकी लड़कियाँ/स्कूल से बाहर की लड़कियाँ, कालेज न जाने वाली लड़कियां, बीपीएल परिवारों की महिलाएं, झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाली और बेघर महिलाएं, टपरीवास परिवारों की महिलाएं और नीले कार्ड धारक और अन्य विभागों की किसी भी स्कीम के अंतर्गत मुफ्त/सब्सिडी वाले सैनेटरी पैडों का लाभ नहीं ले रही महिलाओं की मूलभूत सफाई उत्पादों तक पहुँच बढ़ाना है।

 

Tags: Aruna Chaudhary , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Punjab Social Security , Women and Child Development , International Menstrual Hygiene Day , Punjab Pollution Control Board , PPCB , UDAAN Scheme , Sanitary Pads , Vipul Ujwal , Vimmi Bhullar , Lilly Chaudhary , UDAAN , Menstrual Hygiene Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD