Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

तीन काले कानूनों के विरोध में युवा कांग्रेस की गवर्नर हाउस के समक्ष प्रदर्शन की कोशिश, 8 प्रदर्शनकरी हिरासत में

Protest, Agitation, Farm Laws, Farmer Bills, Farmers Protest
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 May 2021

Last updated on: May 26, 2021, 00:00 IST

बुधवार को किसान आंदोलन के छह महीने पूरे होने पर काले कानूनों के विरोध में पंजाब के गवर्नर वी पी सिंह बदनोर के घर के समक्ष प्रदर्शन करने जा पहुंचे चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के नेताओ ने काले झंडे दिखा के तीन काले कानून रद्द करने और आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के लिए न्याय की मांग की । इस दौरान गवर्नर हाउस के नजदीक पहुंचने की कोशिश के दौरान युवा नेताओ की चंडीगढ़ पुलिस के साथ धक्का-मुक्की में 2 नेताओ को हलकी चोटे भी लगी और पुलिस द्वारा तुरंत एक्शन लेते हुए युवा कांग्रेस नेता लव कुमार,दीपक लुभाना महासचिव केवल सिंह, विनायक बंगीय, सुखदेव सिंह रामगढ़िया, जिला-II अध्यक्ष धीरज गुप्ता, वार्ड न: 10 अध्यक्ष शानू खान को हिरासत में लेते हुए सेक्टर 3 पुलिस थाने ले जाया गया।इस मौके पर युवा नेता लव कुमार का कहना है केंद्र सरकार अपनी जिद पर अड़ी है. किसानों पर काला कानून लागू करने का काम पर रही है, जिसे देश का किसान किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेगा। किसानों की मांग मनवाने के लिए सरकार पर दबाव बनाना जरूरी है। छह महीने से किसान दिल्ली की सीमाओं पर इकट्ठा हैं और ‘काले कानूनों’’ को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।महासचिव केवल सिंह ने कहाँ किसान किसी भी सूरत में पीछे हटने वाले नहीं हैं. उन्होंने कहा जब तक ये काले कानून सरकार वापस नहीं लेती तब तक आन्दोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा सरकार हिटलरशाही रवैया अपना रही है. बीते हफ्ते हिसार में जो किसानों पर आंसू गैस और पानी की बौछार की गई है उसे किसान भूलने वाले नहीं हैं  इस दौरान युवा नेता साहिल दुबे, सुनील यादव, बलकार सिंह विक्टर, संदीप कुमार, जीशान खान, अमित कुमार, जसप्रीत सिंह, विकास आदि युवा साथी उपस्थित रहे।

 

Tags: Protest , Agitation , Farm Laws , Farmer Bills , Farmers Protest

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD