Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब में म्यूकरमाईकोसिस (ब्लैक फंगस इन्फेक्शन) के 111 मामले रिपोर्ट किये गए : बलबीर सिंह सिद्धू

राज्य सरकार ने म्यूकरमाईकोसिस के इलाज संबंधी सलाह देने के लिए माहिरों की कमेटी बनाई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 May 2021

Last updated on: May 24, 2021, 00:00 IST

पंजाब के विभिन्न हिस्सों से म्यूकरमाईकोसिस (ब्लैक फंगस इन्फैकशन) के 111 मामले सामने आए हैं। यह प्रगटावा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने किया। उन्होंने बताया कि इनमें से 25 केस सरकारी स्वास्थ्य सहूलतों में सामने आए हैं, जबकि बाकी 86 विभिन्न निजी अस्पतालों से रिपोर्ट किये गए हैं।स्वास्थ्य मंत्री ने आगे बताया कि यह केस मुख्य तौर पर उन मरीजों में पाये गए हैं जो हाल ही में कोविड-19 से ठीक हुए हैं या जिनकी इमयूनिटी कम है (एचआईवी या कैंसर से पीडि़त हैं) या जो मरीज स्टीरायड/इम्यूनो-माडूलेटरों की सहायता से कोविड से स्वस्थ हुए हैं, वह मरीज जो लम्बे समय से आक्सीजन पर थे या वह लोग जिनकी शुगर काबू से बाहर है।स. सिद्धू ने कहा कि इस बीमारी के इलाज के लिए एंटी-फंगल दवाओं की जरूरत होती है और इन दवाओं की सप्लाई केंद्र सरकार द्वारा नियमित की जाती है। यहाँ दो मुख्य टीके उपलब्ध हैं जोकि केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को प्रदान किये जा रहे हैं। कोई भी इन दवाओं को सीधे खुले बाजार से नहीं खरीद सकता क्योंकि इनका वितरण भारत सरकार के अधिकार क्षेत्र में है।स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार के माहिर समूह ने इलाज प्रोटोकोल को अंतिम रूप दे दिया है और इसका इलाज कर रहे अस्पतालों/डाक्टरों को म्यूकरमाईकोसिस के इलाज प्रोटोकालों के अनुसार सलाह देने के लिए माहिरों की कमेटी बनाई गई है। माहिर कमेटी में डा. आर.पी.एस. सिबिया, प्रोफैसर और प्रमुख मैडिसन विभाग, सरकारी मैडीकल कालेज, पटियाला, डा. संजीव भगत, प्रोफैसर और प्रमुख ईएनटी विभाग, सरकारी मैडीकल कालेज, पटियाला, डा. अवतार सिंह धंजू, एसोसिएट प्रोफैसर और प्रमुख मैडिसन विभाग, सरकारी मैडीकल कालेज, अमृतसर, डा. ए.के. मंडल, डायरैक्टर पलमोनोलाजी, स्लिप एंड क्रिटीकल केयर मैडिसन, फोर्टिस अस्पताल, एस.ए.एस. नगर (मोहाली), डा. मनीश मुंजाल, प्रोफैसर और प्रमुख, ईएनटी विभाग, दयानन्द मैडीकल कालेज, लुधियाना, डा. मेरी जाह्न, प्रोफैसर और प्रमुख, मैडिसन विभाग, क्रिश्चियन मैडीकल कालेज, लुधियाना और डा. गगनदीप सिंह ग्रोवर, स्टेट प्रोग्राम अफसर (आईडीएसपी) कमेटी के कनवीनर के तौर पर शामिल हैं।

उन्होंने आगे कहा कि कोई भी इलाज करने वाला अस्पताल, जिसको इस बीमारी के इलाज के बारे सलाह की जरूरत होती है, वह इस कमेटी के साथ ई -मेल  [email protected]   या मोबाइल नं. 8872090028 (डा. गगनदीप ग्रोवर) के साथ संपर्क कर सकता है। जिस अस्पताल को इंजेक्शन लिपोसोमल ऐमफोटेरीसिन -बी और इंजेक्शन एमफोटेरीसिन -बी की आवश्यकता है, वह भी इस कमेटी के साथ संपर्क कर सकते हैं और यह टीके भारत सरकार की तरफ से भेजे टीकों की उपलब्धता के अनुसार दिए जाएंगे क्योंकि यह दवाएँ भारत सरकार द्वारा नियमित की जाती हैं। हालाँकि, मौजूदा समय सीमित सप्लाई के कारण यह कमेटी इन विनतियों की पड़ताल करेगी और यह यकीनी बनाऐगी कि यह दवा अपेक्षित मात्रा में उन अस्पतालों को मुहैया करवाई जाये जिनको अपने अस्पताल में दाखिल म्यूकरमाईकोसिस (ब्लैक फंगस इन्फैकशन) के मरीजों का इलाज करने के लिए पहल के आधार पर इन टीकों की जरूरत है।उन्होंने कहा कि इलाज करने वाली संस्था/डाक्टर की तरफ से इस बीमारी से पीडि़त सभी मरीजों को नोटीफायी करना पड़ेगा क्योंकि यह बीमारी अब पंजाब राज्य में एक नोटीफाईड बीमारी है।स. बलबीर सिद्धू ने आगे बताया कि म्यूकरमाईकोसिस (ब्लैक फंगस इन्फैकशन) के लक्षणों में चेहरे का दर्द या सूजन, बंद नाक या नाक में से भूरे रंग का पदार्थ निकलना, दाँतों का दर्द, ढ़ीले दाँत, लाली, आँखों में दर्द या सूजन, बुखार, साँस चढऩा, सिर दर्द, अलटरेटिड सैंसोरियम, दोहरी या धुंधली नजर आदि शामिल हो सकते हैं।उन्होंने कहा कि यदि किसी को उपरोक्त कोई भी लक्षण महसूस हो तो उसको तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य सुविधा को सूचित करना चाहिए।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Punjab Fights Corona , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Covifor , Oxygen supply , Liquid Medical Oxygen

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD