Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल

 

कोविड प्रबंधन से इलाज तक में गोरखपुर का डंका

 Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Fight Against Corona, Covaxin, Covishield, Covid-19 Vaccine, Oxygen, #OxygenCylinders, #oxygen, Oxygen Cylinders, SARS-CoV-2, Sputnik V, Oxygen Plants, Pfizer, Astra Zeneca, Oxygen Concentrator, Remdesivir, Covifor, Oxygen supply, Liquid Medical Oxygen
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) , 20 May 2021

Last updated on: May 20, 2021, 00:00 IST

कोरोना से निर्णायक जंग के हर मोर्चे पर गोरखपुर की अहम भूमिका है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि प्रबंधन में निर्णायक भूमिका निभाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर डीआरडीओ की दवा और रक्षा मंत्री सभी यहां से ताल्लुक रखते हैं। इसे आप इत्तेफाक मान सकते हैं, लेकिन यह सच है। देश और दुनिया में जिनके कोविड प्रबंधन की चर्चा हो रही है, उनका गृह जनपद गोरखपुर ही है। मार्च 2017 में मुख्यमंत्री बनने के पहले योगी आदित्यनाथ पांच बार लगातार गोरखपुर से संसद रह चुके हैं। कोरोना के प्रबंधन से इतर इसके इलाज के लिए डीआरडीओ ने जो पहली देशी दवा बनाई है उसमें भी गोरखपुर की अहम भूमिका है।मसलन इसमें शामिल दो वैज्ञानिक गोरखपुर विश्वविद्यालय में पढ़े हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी वहां के छात्र रहे हैं। डीआरडीओ के वैज्ञानिकों की जिस टीम ने कोरोना की दवा (टू-डीजी) बनाई है उनमें से एक डॉ अनंत नारायण भट्ट गोरखपुर के रहने वाले हैं। डीआरडीओ के साइक्लोट्रॉन और रेडियो फार्मास्यूटिकल साइंसेज डिवीजन में कार्यरत डॉ अनिल मिश्रा हैं तो बलिया के पर उन्होंने भी गोरखपुर विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई की है। डीआरडीओ के मार्गदर्शक रक्षा मंत्रालय के सर्वेसर्वा यानी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भी सीएम सिटी से यादगार नाता है। उन्होंने भी परास्नातक की शिक्षा गोरखपुर विश्वविद्यालय से पूरी की है।विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) और नीति आयोग ने कोविड प्रबंधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की तो उनकी कर्मभूमि होने से गोरखपुर का नाम आप ही इस तारीफ से जुड़ गया। देश दुनिया में कोविड मैनजमेंट के लिए यूपी के योगी ट्रिपल टी (ट्रेस, टेस्ट एंड ट्रीट) मॉडल की चर्चा छाई हुई है। इस बीच रक्षा मंत्रालय के संगठन डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) ने कोविड के इलाज की पहली शुद्ध स्वदेशी दवा लांच कर दी तो गोरखपुर का नाम और भी सुर्खियों में आ गया है।

करीब सालभर के रिसर्च के बाद तैयार दवा को बनाने वाली टीम के अहम सदस्य वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अनंत नारायण भट्ट गोरखपुर जनपद के गगहा इलाके के कौवाडील गांव के हैं। उनकी इंटर की पढ़ाई गगहा के किसान इंटर कॉलेज से हुई। विज्ञान स्नातक की पढ़ाई गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध बस्ती के किसान पीजी कॉलेज से पूरी की। बाद में वह सीडीआरआई लखनऊ चले गए। डॉ भट्ट को इस बात पर गर्व है कि उनका ताल्लुक मुख्यमंत्री के गृह जिले से है। कोरोना की दवा बनाने में एक अन्य वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अनिल मिश्रा रहने वाले तो बलिया के हैं लेकिन उनके नाम के साथ गोरखपुर का रिश्ता अटूट हो चुका है। डॉ अनिल मिश्र ने एमएससी रसायन की डिग्री गोरखपुर विश्वविद्यालय से हासिल की है। कोरोना की दवा को लांच करने वाले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भी गोरखपुर से यादगार नाता है। राजनाथ सिंह गोरखपुर विश्वविद्यालय के पुराने छात्र हैं। विश्वविद्यालय के बुद्ध छात्रावास में रहकर उन्होंने एमएससी भौतिक शास्त्र की पढ़ाई पूरी की थी।ज्ञात हो कि कोरोना के खिलाफ जंग में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की नई दवा उम्मीद की किरण लेकर आई है। इस दवा का नाम 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2 डीजी) है। डीआरडीओ द्वारा विकसित कोरोना की इस दवा 2-डीजी (2-डीऑक्सी-डी- ग्लूकोज) को देश में संजीवनी भी कहा जा रहा है।यह दवा कोरोना के मरीजों के लिए काफी असरदार मानी जा रही है। माना जा रहा है ये दवा कोरोना मरीजों को तेजी से ठीक होने में मदद करेगी और उनकी ऑक्सीजन पर निर्भरता को कम करेगी। इस दवा के इस्तेमाल से कोरोना मरीजों की ऑक्सजीन पर निर्भरता काफी कम हो जाती है। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच यह दवा मरीजों के लिए उम्मीदें काफी बढ़ाने वाली है।डीआडीओ के वैज्ञानिकों ने यह दवा डाक्टर रेड्डी लैब्स के साथ मिलकर बनाई है। इस दवा से देश में बहुमूल्य जीवन बचाए जाने की उम्मीद है। इससे कोरोना मरीजों के अस्पताल में बिताए जाने वाले दिनों की संख्या कम हो जाने की उम्मीद है। अब तक सामने आए शोध के अनुसार, यह दवा रोगियों को तेजी से ठीक करने में मदद करती है।

 

Tags: Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Oxygen , #OxygenCylinders , #oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Covifor , Oxygen supply , Liquid Medical Oxygen

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD