Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल

 

मुख्य सचिव विनी महाजन ने पी.आई.डी.बी. के द्वारा अमल अधीन प्रमुख विकास प्रोजेक्टों का लिया जायज़ा

पी.आई.डी.बी. की कार्यकारी समिति द्वारा व्यापक शहरी पर्यावरण सुधार प्रोग्राम की समीक्षा

 Vini Mahajan, Chandigarh, Chief Secretary, Chief Secretary of Punjab, Chief Secretary Punjab, IAS officer, IAS, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab, Punjab Admin, Ranjit Sagar Dam Lake, Punjab Infrastructure Development Board, PIDB
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 18 May 2021

Last updated on: May 18, 2021, 00:00 IST

राज्य में शहरी बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने और पर्यटन क्षेत्र को और गतिशीलता प्रदान करने के लिए पी.आई.डी.बी. की कार्यकारी समिति ने मंगलवार को कई प्रमुख विकास प्रोजेक्टों की गहन समीक्षा की जिसमें शहरी पर्यावरण सुधार प्रोग्राम (यू.ई.आई.पी.) के तीसरे चरण और रणजीत सागर डैम झील को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने वाले प्रोजैक्ट शामिल हैं।पंजाब बुनियादी ढांचा विकास बोर्ड (पी.आई.डी.बी.) की 156वीं कार्यकारी समिति की मीटिंग यहाँ मुख्य सचिव विनी महाजन की अध्यक्षता में हुई।इस संबंधी जानकारी देते हुए मुख्य सचिव ने बताया कि 500 करोड़ रुपए की लागत वाले यू.आई.आई.पी. के तीसरे चरण को मंजूरी के बाद इस योजना के अंतर्गत कुल खर्चा 1,915.71 करोड़ रुपए तक पहुँच गया है।ज़िक्रयोग्य है कि इस स्कीम का उद्देश्य राज्य की सभी 167 शहरी स्थानीय इकाईयों के बुनियादी ढांचे में सुधार लाना है।मुख्य सचिव ने ऐलान किया कि समिति ने पी.आई.डी.बी. को अन्य शहरी विकास कार्यों के लिए 250 करोड़ रुपए के अतिरिक्त फंड के साथ एक विशेष कम्पोनेंट प्रोग्राम को भी मंजूरी दे दी है।

पठानकोट ज़िले में रणजीत सागर डैम झील के विकास संबंधी लम्बित पड़े प्रोजैक्ट बारे जानकारी देते हुए श्रीमती महाजन ने कहा कि झील को पी.पी.पी मोड के द्वारा 450 करोड़ रुपए की लागत के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित किया जायेगा। यह प्रोजैक्ट स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों रूपों में रोज़गार के मौके प्रदान करने के उद्देश्य के साथ चलाया गया था। समिति ने पीआईडीबी को आने वाले दिनों में इस प्रोजैक्ट की बोली लगाने संबंधी प्रक्रिया शुरू करने के भी हुक्म दिए।राज्य में सड़क संपर्क को बढ़ाने के लिए तीन सड़क प्रोजैक्टः जालंधर में टांडा रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे अंडर ब्रिज (आर.यू.बी) और 53.23 करोड़ रुपए की लागत वाले लंबा पिंड - जंडू सिंह रोड को फोर-लेन बनाने वाले प्रोजैक्ट चलाए जा रहे हैं।पी.आई.डी.बी. की कार्यकारी समिति ने पटियाला के मॉल रोड पर स्थित लोक निर्माण विभाग की पुरानी इमारत को विरासती होटल के तौर पर विकसित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी और पी.आई.डी.बी. को इस प्राजैकट बारे जल्द से जल्द कार्यवाही आरभ करने के निर्देश दिए। 

 

Tags: Vini Mahajan , Chandigarh , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Punjab Admin , Ranjit Sagar Dam Lake , Punjab Infrastructure Development Board , PIDB

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD