Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

डी.सी. द्वारा एक निजी अस्पताल की तरफ से कथित तौर पर अधिक खर्चा लेने और लाश हवाले न करने सम्बन्धी घटना की जांच के हुक्म

एसडीएम, डीएसपी और एसएमओ की तीन सदस्यीय कमेटी को 24 घंटे के अंदर लिखित रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा

DC Mohali, Girish Dayalan, Deputy Commissioner Mohali, S.A.S. Nagar, S.A.S. Nagar Mohali, Mohali, Punjab Fights Corona, Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, India Fights Corona, Fight Against Corona, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस.नगर , 15 May 2021

Last updated on: May 15, 2021, 00:00 IST

एक निजी अस्पताल की तरफ से कोविड के इलाज के लिए अधिक खर्चा लेने और बिलों की अदायगी के बिना मरीज की लाश सौंपने से इंकार करने सम्बन्धी मृतक कोविड-19 मरीज के परिवार की तरफ से लगाए गए दोषों का गंभीर नोटिस लेते हुये डिप्टी कमिशनर श्री गिरीश दियालन ने इस घटना की तुरंत जांच करने के लिए कहा। मामले की जांच के लिए स्थानीय एसडीएम, डीएसपी और एसएमओ की तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया और इस कमेटी को 24 घंटों के अंदर -अंदर लिखित रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया है।प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार, परमजीत सिंह कोविड-19 कारण गंभीर निमोनिया से पीड़ित था। उसे 26 अप्रैल, 2021 को जीरकपुर के लाईफलाईन अस्पताल में दाखिल करवाया गया और इस अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। मरीज के परिवार ने मरीज को मुकट अस्पताल, सैक्टर 34, चंडीगढ़ में ट्रांसफर करने के लिए 10 मई को लाईफलाईन अस्पताल से लामा (डाक्टरी सलाह के विरुद्ध ट्रांसफर) लिया। मुकट अस्पताल की एंबुलेंस मरीज को ले जाने का प्रबंध नहीं कर सकी जिस कारण ट्रांसफर की प्रक्रिया में मरीज की स्थिति बिगड़ती गई और उसको ट्रांसफर नहीं किया जा सका ; इस तरह ऐसी स्थिति के कारण मरीज को उसी अस्पताल में रखा गया और 14 मई को उसकी मौत हो गई।मरीज की मौत होने पर मरीज के अटेंडेंट ने अस्पताल के स्टाफ के साथ बहस की जिस कारण हफड़ा-दफड़ी मच गई और इस दौरान हस्पताल की एलईडी टी.वी. टूट गई। 

उन्होंने सही देखभाल न किये जाने पर कोलाहल डाला और अस्पताल की तरफ से ज्यादा बिल लगाने के इल्जाम लगाए। उन्होंने दोष लगाया कि अस्पताल ने बिलों का भुगतान किये बिना मरीज की लाश देने से इंकार कर दिया। जब कि अस्पताल का दावा है कि मरीज को कोई घटिया इलाज नहीं दिया गया। मरीज की हालत गंभीर थी और बदकिस्मती से उसकी मौत हो गई। दरअसल, उन्होंने मरीज के परिवार के कहने पर लामा जारी किया और जब दूसरा अस्पताल मरीज को दाखिल न कर सका तो उन्होंने मरीज को दोबारा दाखिल किया। उन्होंने बताया कि बिल सरकार के नियमों अनुसार हैं; 19 दिन वेंटिलेटर पर रहने के लिए निर्धारित रेट लगाए गए जबकि कमरे के लिए 3 लाख रुपए लिये गये हैं।अस्पताल में हंगामा होने की शिकायत मिलने पर स्थानीय एसएचओ मौके पर पहुँचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और झगड़े पर कंट्रोल करते हुये लाश मरीज के परिवार को सौंप दी और उसी दिन (14.5.21) को बिना किसी देरी के मृतक का संस्कार कर दिया गया।इसी दौरान, डिप्टी कमिशनर ने कहा, ‘मेरे अधिकार क्षेत्र में अतिरिक्त पैसा ठगने का नतीजा भुगतना पड़ेगा। यह सिर्फ एक जुर्म नहीं है बल्कि नैतिक तौर पर भी स्वीकार्य नहीं है।’ उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि कोई भी अस्पताल किसी भी हालात में किसी भी मरीज को या किसी मरीज की लाश को गलत ढंग से अपने पास रख नहीं सकता। यदि अस्पताल बिलों के भुगतान से पहले लाश देने से इंकार करता है तो यह गैर कानूनी है और इस पर कार्यवाही की जायेगी।उन्होंने बताया कि अस्पताल की तरफ से दिए बिलों की जांच सिविल सर्जन के द्वारा की जा रही है जिससे यह पता लगाया जा सके कि यह बिल पंजाब सरकार की तरफ से निर्धारित दरों पर लगाए गए हैं या नहीं। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी तरह की कमी पाये जाने की सूरत में अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। 

 

Tags: DC Mohali , Girish Dayalan , Deputy Commissioner Mohali , S.A.S. Nagar , S.A.S. Nagar Mohali , Mohali , Punjab Fights Corona , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , India Fights Corona , Fight Against Corona , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD