Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सिविल और सेना के अधिकारियों ने कोविड सुविधा के लिए जगह का लिया जायज़ा

साझी ज़रूरतों का किया मुल्यांकनसुविधाएं जल्द मुहैया करने के लिए संसाधन जुटाने पर हुई सहमति

 Girish Dayalan, S.A.S. Nagar, S.A.S. Nagar Mohali, Mohali, Punjab Fights Corona, Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Fight Against Corona, Covaxin, Covishield, Covid-19 Vaccine, Oxygen, #OxygenCylinders, #oxygen, Oxygen Cylinders, SARS-CoV-2, Sputnik V, Oxygen Plants, Pfizer, Astra Zeneca, Oxygen Concentrator, Remdesivir, Covifor
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 13 May 2021

Last updated on: May 13, 2021, 00:00 IST

जि़ले के स्वास्थ्य बुनियादी ढाँचे में विस्तार करने के मद्देनजऱ पश्चिमी कमांड के सेना के अधिकारियों और सिविल प्रशासन ने आज मोहाली में कोविड-19 मरीज़ों के लिए 100 बेड वाली सुविधा स्थापित करने के लिए जगह का साझे तौर पर जायज़ा लिया।डिप्टी कमिश्नर श्री गिरीश दयालन ने कहा कि शुरूआती योजना अस्थायी सुविधा स्थापित करने की थी, परन्तु जब तक उसके लिए पहले से तैयार ढांचा जि़ले में पहुँचेगा, तब तक हमने इस सुविधा को सिविल अस्पताल मोहाली की दूसरी/तीसरी मंजि़ल पर शुरू करने का फ़ैसला लिया, जिससे महामारी से पीडि़त लोगों को जल्द से जल्द राहत दी जा सके।उन्होंने बताया कि साझी ज़रूरतों के मुल्यांकन का काम शुरू हो गया है और पश्चिमी कमांड के साथ संसाधनों को जुटाने की तैयारी की जा रही है, जिससे आईसीएमआर के दिशा-निर्देशों के अनुसार कोविड-19 मरीज़ों के संपूर्ण इलाज के लिए सुविधाओं के साथ पूरी तरह लैस एल 2 सुविधा स्थापित की जा सके।उन्होंने बताया कि स्थान, डॉक्टर्स, नर्सें, पैरामेडिक्स, एंबुलेंस सेवाएं, प्रबंधन और प्रबंधन के लिए शिक्षित कर्मचारी, निर्विघ्न ऑक्सीजन सप्लाई आदि अलग-अलग पहलूओं पर विचार किया जा रहा है।

डीसी ने कहा कि एल 2/एल 3 बिस्तरों की बहुत कम उपलब्धता होने के कारण हम कोविड-19 मरीज़ों को अधिक से अधिक ऑक्सीजन बेड उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहे हैं।मोहाली के अस्थायी अस्पताल को कार्यशील न करने के कारण पश्चिमी कमांड द्वारा राजिन्द्रा अस्पताल, पटियाला में कोविड सुविधाएं मुहैया करवाने से मोहाली निवासियों को नुकसान होने सम्बन्धी रिपोर्टों को निरर्थक बताते हुए श्री गिरीश दयालन ने कहा कि राजिन्द्रा अस्पताल सरकारी एल 3 सुविधा है, जो आधिकारिक तौर पर मोहाली के साथ जुड़ी हुई है और मोहाली से किसी भी गंभीर कोवीड-19 मरीज़ को राजिन्द्रा अस्पताल रैफर किया जा सकता है। इसलिए सेना द्वारा राजिन्द्रा अस्पताल को समर्थन देने से मोहाली के लोगों का कोई नुकसान नहीं है। इस दौरान, हम सिविल-आर्मी के साझे प्रयास के द्वारा मोहाली में कोविड अस्पताल बनाने के लिए काम कर रहे हैं।सिवल और मिलिट्री अफेयर्स, पश्चिमी कमांड के डायरैक्टर कर्नल जसदीप संधू ने एक जि़ले के लिए आरक्षित स्टाफ दूसरे जि़ले में भेजने के विचार को सिरे से नकारते हुए कहा कि सेना जहाँ भी ज़रूरत होगी, कोविड के मामलों की वृद्धि का मुकाबला करने में सिविल अथॉरिटी की सहायता करेगी।इस मौके पर अन्यों के अलावा आशिका जैन अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जनरल, डॉक्टर भवनीत भारती डायरैक्टर प्रिंसिपल बी.आर. अम्बेदकर मैडीकल कॉलेज मोहाली, डॉक्टर आदर्श पाल कौर सिविल सर्जन और जगदीप सहगल एसडीएम मोहाली उपस्थित थे।

 

Tags: Girish Dayalan , S.A.S. Nagar , S.A.S. Nagar Mohali , Mohali , Punjab Fights Corona , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Oxygen , #OxygenCylinders , #oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Covifor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD