Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल

 

अल्प संख्यक वर्गों के लिए बंद लोन सुविधा योजनाओं को पुनः चलाने के उद्देश्य से 

मुहम्मद गुलाब ने की कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत से विशेष मीटिंग  

Sadhu Singh Dharamsot, Punjab Social Welfare and Minorities, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Chandigarh, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Mohd Gulab, Backfinco, National Backward Classes Finance and Development Corporation, NBCFDC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 13 May 2021

Last updated on: May 13, 2021, 00:00 IST

राज्य स्तर पर अल्प संख्यक वर्ग(सिख,क्रिश्चियन,मुसलमान,बौद्ध,पारसी व् जैन)और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए चलाई जा रही योजनाएं जोकि वर्तमान में बंद है को पुनः सुचारु रूप चलाने और उक्त योजनाओं को लागूकराने के उद्देश्य से मुहम्मद गुलाब (वाईस चेयरमैन बैकवर्ड क्लासेस लैंड डेवेलपमेंट एंड फाइनेंस कॉर्पोरेशन पंजाब) ने कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत से विशेष से मुलाक़ात कर इस विषय पर वार्तालाप किया। जारी प्रेस नोट बारेजानकारी देते हुए मुहम्मद गुलाब ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अल्प संख्यक वर्गों के लोगों को लघु उद्योगों के कर्जा देकर उनकी आर्थिक रूप से सहायता की जाती थी उन्होंने कैबिनेट मंत्री को ज्ञात कराया कि बैकफिंको की स्थापना 1976 में राज्य की पिछड़ी श्रेणियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का आर्थिक मियार ऊंचा उठाने के लिए की गई थी और भारत सरकार की तरफ से राष्ट्रीय पिछड़ी श्रेणियों वित्तीय और विकास कार्पोरेशन(एन.बी.सी.ऍफ़.डी.सी.)और राष्ट्रीय कम संख्या वित्तीय और विकास कॉर्पोरेशन(एन.एम.डी.ऍफ़.सी)की स्थापना करने के उपरांत बैकफिंको को पंजाब सरकार की तरफ से इन दोनों राष्ट्रीय कॉर्पोरेशन की रोजगार योजनाओं को लागू करने के लिए नोडल एजेंसी बनाया गया है और योजनाओं के अनुसार केवल 6 प्रतिशत वार्षिक व्याज डॉ पर टारगेट ग्रुप को कर्जे मुहैया करवाए जाते है और बैकफिंको इसी व्याज दर पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को कर्जे मुहैया करवा रही है। उन्होंने बताया कि टारगेट ग्रुप के लिए आयु सीमा 18 साल से 55 साल तक है और वार्षिक आय ग्राम इलाकों और शहरी इलाकों के लिए 300000 से कम होनी चाहिए व् 50 प्रतिशत कर्जे पिछड़ी श्रेणी के उन आवेदकों को दुए जायेंगे जिनकी सालाना आय 150000 रूपये होगी।उन्होंने बताया कि निगम की तरफ से पिछड़ी श्रेणियों के लिए एजुकेशन लोन योजना अनुसार कर्जे दिए जाते है जोकि 4 प्रतिशत वार्षिक  व्याज दर के हिसाब से दिया जाता है जबकि लड़कियों के लिए यही व्याज दर 3.5 प्रतिशत निर्धारित है और कर्जे की वापसी कोर्स खत्म होने के 6 महीने बाद बाद मासिक किश्तों में 5 साल के अंतराल में ली जाती है और विदेशों में पढ़ाई के लिए 20 लाख रूपये का कर्जा मुहैया  किया जाता है।मुहम्मद गुलाब ने कहा कि 2017 से राष्ट्रीय कॉर्पोरेशन(एन.एम.डी.ऍफ़.सी)नई दिल्ली की देनदारी ज्यादा होने की वजह से उनकी तरफ से अल्प संख्यक  वर्ग सिख,क्रिश्चियन,मुसलमान,बौद्ध,पारसी व् जैन) को सस्ते व्याज दर पर टर्म लोन देना बंद कर दिया है जिस कारण इन सभी वर्गों के जरूरतमंद लोग आज आज इन योजनाओं का लाभ लेने से वंचित हो गए है।मुहम्मद गुलाब ने कैबिनेट मंत्री से आग्रह किया है कि उक्त सभी वर्ग समाज का अभिन्न अंग है और उनके अच्छे भविष्य के लिए सरकार को इस विषय पर गंभीरता से सोचना चाहिए क्योंकि इनमें वो नोजवान भी शामिल है जिनका लोन की कमी के चलते सुनहरी भविष्य आज संकट में है।माननीय कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने मुहम्मद गुलाब को विश्वास दिलाते हुए कहा कि अल्प संख्यक वर्ग व् आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए लोन सुविधा की योजनाओं को पुनः लागू कराने के लिए उच्च अधिकारीयों से मीटिंग कर रणनीति बनाई जाएगी उन्होंने बैकफिंको में स्टाफ की कमी व् अन्य मुश्किलों को पहल के आधार पर हल करवाने का भरोसा दिया। मुहम्मद गुलाब ने कहा कि उनका उद्देश्य है कमजोर वर्ग को सरकार की हर सुविधा का लाभ मिले और उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके।

 

Tags: Sadhu Singh Dharamsot , Punjab Social Welfare and Minorities , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Mohd Gulab , Backfinco , National Backward Classes Finance and Development Corporation , NBCFDC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD