Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

लुधियाना में 18-44 उम्र वर्ग के निर्माण श्रमिकों के लिए टीकाकरण मुहिम शुरू

Sukhwinder Singh Bindra, PYDB, Varinder Kumar Sharma, Kuldeep Singh Vaid, Dr. Kiran Ahluwalia Gill, Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Covaxin, Covishield, Covid-19 Vaccine, Oxygen, #OxygenCylinders, #oxygen, Oxygen Cylinders, SARS-CoV-2, Sputnik V, Oxygen Plants, Pfizer, Astra Zeneca, Oxygen Concentrator, Remdesivir, Covifor
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 10 May 2021

Last updated on: May 10, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के दिशा-निर्देशों पर पंजाब युवा विकास बोर्ड (पी.वाई.डी.बी.) के चेयरमैन सुखविन्दर सिंह बिंद्रा ने आज लुधियाना में 18 से 44 साल उम्र वर्ग के निर्माण श्रमिकों के लिए कोविड टीकाकरण मुहिम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गिल से विधायक कुलदीप सिंह वैद और डिप्टी कमिश्नर वरिन्दर कुमार शर्मा भी मौजूद थे।मुहिम की शुरूआत करते हुए श्री बिन्द्रा ने कहा कि टीकाकरण मुहिम कोरोना वायरस का सामना करने और इससे निपटने का एकमात्र तरीका है।ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस जे. ऐलनचेजि़यन और सिविल सर्जन डॉ. किरण आहलूवालिया गिल की हाजिऱी में उन्होंने कहा कि निर्माण श्रमिकों को उच्च जोखि़म वाली श्रेणी में शामिल किया गया है और उनका प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण किया जाएगा।श्री बिन्द्रा ने कहा कि यह टीका कोरोना सक्रमण से बचाव करेगा और अगर किसी कारण से यह सक्रमण हो भी जाता है, तब भी सक्रमण हल्के लक्षणों वाला होगा।पीवाईडीबी के चेयरमैन ने कहा कि बोर्ड पहले ही राज्य में 33 टीकाकरण कैंप लगा चुका है और नौजवानों से अपील की है कि वह समाज के हित को ध्यान में रखते हुए अपना टीकाकरण करवाएं।सभी गणमान्य लोगों से अपील की है कि वह नज़दीकी सरकारी/निजी स्वास्थ्य संस्था में बड़ी संख्या में टीका लगवाकर महामारी की जल्द से जल्द रोकथाम के लिए प्रशासन का साथ दें।जि़क्रयोग्य है कि लुधियाना में 25000 रजिस्टर्ड निर्माण श्रमिक हैं और इनको प्राथमिकता के आधार पर कवर किया जाएगा।

 

Tags: Sukhwinder Singh Bindra , PYDB , Varinder Kumar Sharma , Kuldeep Singh Vaid , Dr. Kiran Ahluwalia Gill , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Oxygen , #OxygenCylinders , #oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Covifor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD