Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज उत्तर-प्रदेश में कोरोना के खिलाफ कर रहे मदद

Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Covaxin, Covishield, Covid-19 Vaccine,COVID-19 Vaccination, COVID Vaccination, Oxygen, #OxygenCylinders, #oxygen, Oxygen Cylinders, SARS-CoV-2, Asutosh Dwiwedi, Pardeep Kumar Singh, Tabish Ahmed, Rahul Son, Monu Kumar, Harpreet Singh, Shalender
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 May 2021

Last updated on: May 09, 2021, 00:00 IST

राष्ट्रीय स्तर के 100 से ज्यादा निशानेबाज उत्तर प्रदश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लोगों की मदद कर रहे हैं जिसके तहत ये निशानेबाज यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सके।इन निशानेबाजों में आशुतोष द्विवेदी (यूपी), प्रदीप कुमार सिंह (हरियाणा), तबीश अहमद (यूपी), राहुल सोनी (दिल्ली), मोनु कुमार (दिल्ली), हरप्रीत सिंह (दिल्ली) और शैलेंद्र (यूपी) जैसे नाम शामिल हैं।राइफल शूटर दिव्यांश सिंह पंवार के कोच दीपक दुबे ने कहा, "ऐसी पहल से कोरोना मरीजों को लंबे समय तक मदद दी जा सकती है। मैं ज्यादा से ज्यादा लोगों को इससे जुड़ने की अपील करता हूं।"यह पहल तब शुरू हुई जब रोडिक कंसल्टेंट के सीएमडी राज कुमार ने राष्ट्रीय स्तर के शूटरों से महामारी के खिलाफ लड़ाई में समर्थन करने की अपील की थी।कंपनी ने उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन मॉनीटरिंग के लिए डिजिटल पोर्टल तैयार किया है जहां टेंकरों के मूवमेंट पर नजर रखी जाती हैं और उन्हें ट्रैक किया जाता है जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि ये समय से अस्पताल पहुंच सकें। अब इनकी रणनीति इसे समूचे देश में फैलाने की है।कंपनी के मॉडल को भारी मात्रा में मैनपावर की जरूरत है जिससे आपूर्ति अच्छे से हो सके और शूटर्स जीपीएस वेब एप्पलीकेशन मॉनीटरिंग की मदद से ऑक्सीजन टैंकर को ट्रैक कर रहे हैं।राज कुमार ने कहा, "देशभर में हमने कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि देखी है। आपसी सहयोग ही कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मददगार है। हम देश में ऑक्सीजन मुवमेंट को बढ़ाने के लिए कमांड सेंटर स्थापित करने में योगदान दे रहे हैं जैसा हमने यूपी सरकार के साथ सफलतापूर्वक किया है।"उन्होंने कहा, "इस पहल में हमें स्वयंसेवकों की जरूरत है जो पूरी प्रक्रिया को सही तरीके से कराने में मदद कर सकें। मैंने भारत के कुछ निशानेबाजों से इस पहल से जुड़ने और स्वयंसेवक के रूप में हमारा समर्थन करने का आग्रह किया था। निशानेबाजों से हमें काफी पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है।"रोडिक कंसल्टेंट्स बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और दिल्ली में ऑक्सीजन सिस्टम को मॉनिटर कर रहा है।

 

Tags: Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , COVID-19 Vaccination , COVID Vaccination , Oxygen , #OxygenCylinders , #oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Asutosh Dwiwedi , Pardeep Kumar Singh , Tabish Ahmed , Rahul Son , Monu Kumar , Harpreet Singh , Shalender

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD