Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को अधिक दामों में बेचने वाले 2 गिरफ्तार

 Crime News India, Police, Crime News
Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 May 2021

Last updated on: May 07, 2021, 00:00 IST

कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ अपना शिकंजा कसते हुए दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने ऑक्सीजन कंसट्रेटर को अधिक दाम पर बेचने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) दक्षिण दिल्ली अतुल भाटिया ने कहा, ' ग्रेटर कैलाश पुलिस स्टेशन की टीम ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, साथ ही सांद्रक में इस्तेमाल किए गए 10 मेडिकल ऑक्सीजन कॉन्सट्रेटर्स और 82 प्लास्टिक पाइप, 3,486 डिजिटल थमार्मीटर, 264 डिजिटल गन थमार्मीटर, 684 ऑक्सीमीटर और 10 नेब्युलाइजर जब्त किए हैं। ' उन्होंने कहा कि ' 5 मई को एम ब्लॉक मार्केट जीके 1 क्षेत्र में कोविड से संबंधित चिकित्सा उपकरणों को बाजार मूल्य से अधिक कीमत पर बेचने वाले एक व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली थी। ' सूचना पर तेजी से कार्रवाई करते हुए, आरोपी को पकड़ने के लिए निरीक्षक रितेश कुमार, एसएचओ ग्रेटर कैलाश और एसीपी सीआर पार्क शेष पांडेय की समग्र निगरानी में इंस्पेक्टर जय प्रकाश नगर, सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार और कई अन्य लोगों की एक टीम गठित की गई थी। भाटिया ने कहा कि ' रात के 9 बजे के आसपास, एक ऑल्टो कार एम ब्लॉक मार्केट पाकिर्ंग जीके 1 की तरफ आ रही थी। मुखबिर ने होर्डर की ओर इशारा किया और टीम ने उसे पकड़ लिया। ' आरोपी की पहचान जामिया नगर के रहने वाले सईद के रूप में हुई और उसके कब्जे से चार मेडिकल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 10 इंफ्रारेड मशीन, 20 ऑक्सिमीटर और 40 थमार्मीटर मिले। पूछताछ के दौरान, उन्होंने कहा कि वह एक मुकीम के साथ काम करते हैं और लाभ साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि वे बाजार मूल्य से अधिक दरों पर आवश्यक जीवन रक्षक उपकरण बेच रहे थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News India , Police , Crime News , Greater Kailash Police station , oxygen concentrators

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD