Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आईपीएल का बायो बबल फूटा, अहमदाबाद और दिल्ली पर सवालिया निशान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 May 2021

Last updated on: May 03, 2021, 00:00 IST

आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और तेज गेंदबाज संदीप वॉरियर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद आईपीएल के 14वें सीजन में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के साथ होने वाले कोलकाता के मैच को टाल दिया गया है। आईपीएल ने एक बयानन जारी कर इसकी पुष्टि की। इस मैच को अब फिर से किसी और दिन आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही आईपीएल के इस सीजन के जारी रहने पर आशंका के बादल मंडराने लगे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि दिल्ली और अहमदाबाद में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण ही बायो बबल में छेद हुआ है। आईपीएल ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा कि वरुण और वॉरियर, पिछले चार दिनों के अंदर तीसरे राउंड में पॉजिटिव पाए गए हैं। इन दोनों खिलाड़ियों को छोड़कर टीम के बाकी सदस्य की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बयान में कहा गया है कि दोनों खिलाड़ियों को बाकी टीम से अलग आइसोलेट कर दिया गया है और मेडिकल टीम लगातार उनके संपर्क में है और उनकी हेल्थ पर नजर बनाए रखी है। 

इस बीच, कोलकाता नाइट राइडर्स ने बाकी अन्य मामलों का पता लगाने के लिए अब प्रतिदिन खिलाड़ियों और टीम स्टाफ सदस्यों का कोरोना टेस्ट करने का फैसला किया है। मेडिकल टीम साथ ही उन लोगों पर भी कड़ी निगरानी रख रहा है, जो कि पिछले 48 घंटे के दौरान उनके संपर्क में आए थे। खबरों में कहा गया है कि चक्रवर्ती हाल ही में अपने कंधे का स्कैन कराने के लिए आईपीएल के बायो-बबल से बाहर गए थे, जहां वह किसी के संपर्क में आए होंगे। 2021 सीजन शुरूआत होने के बाद से यह पहला मामला है जब कोई खिलाड़ी बायो बबल में रहने के बावजूद भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए है। बेंगलोर की टीम ने ट्विटर पर लिखा, " केकेआर और आरसीबी के बीच आज खेला जाने वाला मैच बीसीसीआई द्वारा रिशेड्यूल कर दिया गया है। वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आईपीएल सेफ्टी गाइडलाइन्स को देखते हुए यह फैसला लिया गया। हम वरुण और संदीप के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।" बेंगलोर ने इस सीजन में अब तक सात में से पांच मैच जीते हैं और वह 10 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। टीम को हालांकि पिछले तीन मैचों में से दो में हार का सामना करना पड़ा है। पिछले ही मैच में उसे पंजाब किंग्स ने 34 रनों से मात दी थी। दूसरी तरफ, कोलकाता को सात मैचों में अब तक केवल दो ही जीत मिली है। इस सीजन में जब दोनों टीमें पिछले बार एक दूसरे से भिड़ी थी तो विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलोर ने 38 रनों से जीत दर्ज की थी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2021 , #IPL2021 , KKR , kolkata knight riders

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD