Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के 3 सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकले

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 May 2021

Last updated on: May 03, 2021, 00:00 IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के तीन सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि इनमें एक भी खिलाड़ी शामिल नहीं है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले सदस्यों में टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) काशी विश्वनाथन, गेंदबाजी कोच लक्ष्मीपति बालाजी और टीम बस का क्लीनर शामिल है। टीम के बाकी सदस्यों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। रविवार को टेस्ट किए गए जिसके बाद यह रिपोर्ट सामने आई। टीम इस समय दिल्ली में है, जहां उसे लीग के 14वें सीजन में अपना अगला मैच पांच मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है। ऐसा माना जा रहा है कि विश्वनाथन, बालाजी और रखरखाव स्टाफ के सदस्य ने अपनी स्थिति की संभावना का पता लगाने के लिए सोमवार सुबह एक नया टेस्ट किया। यदि वे फिर से पॉजिटिव आते हैं, तो उन्हें टीम के बायो-बबल के बाहर आइसोलेशन में 10 दिनों तक रहना होगा। इसके बाद उनका फिर से टेस्ट किया जाएगा। टीम के बायो-बबल में जाने के लिए उन्हें दो बार टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने की जरूरत होगी। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज बालाजी शनिवार को टीम के डगआउट में थे, जब चेन्नई सुपर किंग्स को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने अंतिम गेंद पर हराया था। सभी खिलाड़ियों की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने के चलते चेन्नई के अगले मैच पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और यह तय समय पर खेला जाएगा। यह दूसरी बार है जब सुपर किंग्स टीम पर कोरोना वायरस का असर पड़ा है। इससे पहले, आईपीएल-2020 में विश्वनाथन की पत्नी समेत कई सदस्य कोरोना की चपेट में आए थे। संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए पिछले सीजन के शुरू होने से पहले टीम के पेसर दीपक चाहर और ऋतुराज गायकवाड़ की टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। इससे पहले, कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और तेज गेंदबाज संदीप वॉरियर कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद आईपीएल के 14वें सीजन में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के साथ होने वाले कोलकाता के मैच को टाल दिया गया। आईपीएल ने एक बयानन जारी कर इसकी पुष्टि की। इस मैच को अब फिर से किसी और दिन आयोजित किया जाएगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2021 , #IPL2021 , CSK , Chennai Super Kings

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD