Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बायो बबल में सेंध के बाद अपने फैसले पर पुनर्विचार कर सकते हैं ईसीबी और सीए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिडनी , 03 May 2021

Last updated on: May 03, 2021, 00:00 IST

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने कुछ दिन पहले साफ कर दिया था कि वह आईपीएल में खेल रहे अपने खिलाड़ियों को स्वदेश लाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट का इंतजाम नहीं करेगा लेकिन अब जबकि सोमवार को आईपीएल के लिए बनाए गए बायो बबल में सेंध लग गई है, सीए ही नहीं बल्कि ईसीबी ने भी इस पर फिर से विचार करने की बात कही है। सीए और इंग्लैंड एंव वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) दोनों ने कहा कि वे अपने खिलाड़ियों के साथ संपर्क में हैं लेकिन आईपीएल में खेलना जारी रखने का निर्णय पूरी तरह खिलाड़ियों का है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक हॉकले ने सोमवार को एसईएन रेडियो पर कहा, किसी भी चार्टर्ड उड़ान को लेकर अभी कोई सुझाव नहीं है। हम एसीए (ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स एसोसिएशन) के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। खिलाड़ियों और बीसीसीआई के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करने के लिए कि सभी की ठीक है।" हॉक्ले ने पुष्टि की कि खिलाड़ी अच्छी स्थिति में हैं। हालांकि उनका यह विचार कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के दो खिलाड़ियों के सोमवार को कोरोना पॉजिटिव आने से पहले आया था। इस कारण सोमवार को होने वाला आईपीएल मैच फिलहाल रोक दिया गया है। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और तेज गेंदबाज संदीप वारियर के केकेआर शिविर में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सभी बातों पर नए सिरे से विचार किया जा सकता है क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस केकेआर का हिस्सा हैं, जबकि सीएसके के स्टाफ भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और इस टीम में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ शामिल हैं। हॉकले मुंबई इंडियंस (एमआई) के सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन की मांगों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। लिन ने पहले सीए से आईपीएल खिलाड़ियों को घर वापस लाने के लिए उड़ान की व्यवस्था करने के लिए कहा था क्योंकि क्रिकेट बोर्ड किसी खिलाड़ी के अनुबंध का 10 फीसदी हिस्सा लेता है। इस मसले पर ईसीबी का भी बयान आया है। ईसीबी के एक प्रवक्ता ने कहा कि क्रिकेट बोर्ड ने आईपीएल में खेलते रहने या स्वदेश वापसी का फैसला खिलाड़ियों पर छोड़ दिया है। प्रवक्ता ने एक ईएसपीएनक्रिकइन्फो के हवाले से बताया, हम भारत में वर्तमान में अपने खिलाड़ियों और कर्मचारियों के साथ निगरानी और संवाद जारी रखे हुए हुए हैं। ये लोग आईपीएल में खेलना जारी रखते हैं तो यह पूरी तरह उनका फै सला होगा। केकेआर के कप्तान इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान इयोन मोर्ग हैं। इसके अलावा सीएसके में मोइन अली खेल रहे हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2021 , #IPL2021

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD