Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

आईपीएल-14 : पंजाब को 7 विकेट से पराजित करके नंबर वन बनी दिल्ली

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2021, #IPL2021, Punjab Kings, Delhi Capitals, Punjab Kings, PBKS, Narendra Modi Stadium, Shikhar Dhawan, Prithvi Shaw, Steve Smith, #YehHaiNayiDilli, #IPL2021, #PBKSvDC, Ahmedabad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 02 May 2021

Last updated on: May 02, 2021, 00:00 IST

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (नाबाद 69 रन) की शानदार पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को यहां के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 29वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को सात विकेट से हराकर अंकालिका में टॉप स्थान हासिल कर लिया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए पंजाब को छह विकेट पर 166 रनों पर रोक दिया और फिर 17.4 ओवरों में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।दिल्ली की 8 मैचों में यह छठी जीत है और टीम अब 12 अंकों के साथ तालिका में टॉप पर पहुंच गई है। पंजाब को आठ मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है और टीम छह अंकों के साथ छठे नंबर पर है।पंजाब से मिले 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को धवन और पृथ्वी शॉ (39) ने पहले विकेट के लिए 38 गेंदों पर 63 रनों की साझेदारी ठोस शुरूआत दी। शॉ को हरप्रीत बरार ने बोल्ड किया। शॉ ने 22 गेंदों पर तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए।उनके आउट होने के बाद धवन ने स्टीव स्मिथ (24) के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 गेंदों पर 48 रन जोड़कर टीम को मैच में बनाए रखा। स्मिथ को रिले मेरेडिथ ने आउट किया। स्मिथ ने 22 गेंदों पर एक चौका लगाया। धवन ने फिर से कप्तान ऋषभ पंत (14) के साथ तीसरे विकेट के लिए 21 गेंदों पर 36 रन जोड़े। 

इस बीच पंत भी आउट हो गए।लेकिन धवन ने एक छोर संभाले रखा और 47 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के लगाकर टीम को सात विकेट से जीत दिला दी।धवन ने एक बार फिर से ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली है। शिमरन हेटमायर ने चार गेंदों पर एक चौका और दो छक्के के सहारे नाबाद 16 रन बनाए।पंजाब किंग्स के लिए रिले मेरेडिथ, हरप्रीत बरार और क्रिस जॉर्डन ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।इससे पहले, कप्तान (नाबाद 99 रन) की दमदार पारी की बदौलत अपने नियमित कप्तान लोकेश राहुल के बगैर खेल रही पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 167 रनों का लक्ष्य रखा। पंजाब ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 166 रनों का स्कोर बनाया।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरूआत सही नहीं रही और टीम ने 35 रन तक अपने दो विकेट गंवा दिए। इनमें प्रभसिमरन सिंह (12) और क्रिस गेल (13) के विकेट शामिल है।इसके बाद मयंक ने आईसीसी रैंकिंग में दुनिया नंबर वन टी20 बल्लेबाज डेविड मलान (26) के साथ तीसरे विकेट के लिए 47 गेंदों पर 52 रनों की साझेदारी करके टीम को स्थिरता प्रदान की। मलान ने 26 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाया।मयंक ने फिर शाहरूख खान (4) के साथ पांचवें विकेट के लिए 23 गेंदों पर 41 रनों की साझेदारी करके पंजाब को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। मयंक ने 58 गेंदों पर आठ चौके और चार छक्के लगाए।दीपक हुड्डा ने एक और क्रिस जॉर्डन ने दो और हरप्रीत बरार ने नाबाद चार रन बनाए। पंजाब ने अंतिम छह ओवरों में 76 रन बटोरे।दिल्ली कैपिटल्स के लिए कबिसो रबाडा ने तीन और अक्षर पटेल तथा आवेश खान ने एक-एक विकेट लिया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2021 , #IPL2021 , Punjab Kings , Delhi Capitals , Punjab Kings , PBKS , Narendra Modi Stadium , Shikhar Dhawan , Prithvi Shaw , Steve Smith , #YehHaiNayiDilli , #IPL2021 , #PBKSvDC , Ahmedabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD