Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

सरकार लगातार इलाज के लिए संसाधन बढाने में लगी हुयी है: स्वास्थ्य सचिव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरादून , 02 May 2021

Last updated on: May 02, 2021, 00:00 IST

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के बाद प्रदेश सरकार इसकी रोकथाम के लिए लगातार प्रयास कर रही है। रविवार को सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में साझा प्रेस कॉफ्ऱेंस को सम्बोधित करते हुए बताया कि एक अप्रैल 2020 को प्रदेश में 216 आईसीयू बेड थे एक अप्रैल 2021 को 836 आईसीयू बेड थे जिनकी संख्या वर्तमान में 1336 हो गई है। पिछले एक माह में ही करीब 500 आइसीयू बेड बढ़ाए हैं।  इसके साथ ही एक अप्रैल 2020 को 116 थे, एक अप्रैल 2021 को प्रदेश में वेंटिलेटर की संख्या 695 थी जो कि वर्तमान में 842 पहुंच चुकी है। सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि एक अप्रैल 2020 को ऑक्सीजन बेड 673 थे, एक अप्रैल 2021 को ऑक्सीजन बेड की संख्या 3535 थी जबकि आज 6002 पहुंच चुकी है। अर्थात पिछले एक माह में लगभग 2500 आक्सीजन बेड बढाए गये हैं। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल 2020 को प्रदेश में ऑक्सीजन की खपत 8 मेट्रिक टन थी जबकि एक अप्रैल 2021 को प्रदेश में ऑक्सीजन की खपत 15-20 मेट्रिक टन तक बढ़ गई और वर्तमान में 100 मेट्रिक टन के करीब ऑक्सीजन की खपत है। सचिव अमित नेगी ने बताया कि जैसे-जैसे ऑक्सीजन बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी ऑक्सीजन की खपत भी बढ़ेगी। हमारे पास इसकी पर्याप्त क्षमता है।  

सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने बताया कि प्रदेश में एक अप्रैल 2020 को टाइप बी ऑक्सीजन सिलिंडर 1193 मौजूद थे जबकि वर्तमान में  सिलिंडर की संख्या 9917 पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि यह सभी सिलिंडर अलग-अलग अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि एक अप्रैल 2020 को ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर्स 275 थे जो एक अप्रैल 2021 को 1275 हो गए और वर्तमान में 3275 हैं। एक अप्रैल 2020 को सिर्फ श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के पास अपना ऑक्सीजन प्लांट था जबकि एक अप्रैल 2021 से  मेला हॉस्पिटल हरिद्वार में था और वर्तमान में छह जगह हो गया है। जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग, जिला अस्पताल रुद्रपुर, हेमवती नंदन बहुगुणा अस्पताल हरिद्वार, बेस हॉस्पिटल हल्द्वानी में भी ऑक्सीजन प्लांट संचालित हो रहा है। इन सभी प्लांट से 2330 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन की क्षमता सृजित कर ली है।   सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि प्रदेश में नौ ऐसे स्थान हैं जहां ऑक्सीजन प्लांट जल्द लग जाएंगे। जिनमें मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी, अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल चमोली, एसडीएच नरेंद्र नगर, जिला अस्पताल अल्मोड़ा, जिला अस्पताल चंपावत, जिला अस्पताल उत्तरकाशी, जिला अस्पताल पिथौरागढ़ शामिल है।  सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने बताया कि प्रदेश में 13200 रेमेडीसिविर इंजेक्शन लाए जा चुके हैं, जिसमें 2 बार स्टेट प्लेन के माध्यम से अहमदाबाद से इंजेक्शन मंगवाए गए हैं। सचिव अमित नेगी ने कहा कि सरकार हर मुमकिन कोशिश कर रही है। जनता का सहयोग भी बहुत जरूरी है। कोविड के प्रोटोकॉल का पालन करें। लोग काफी जागरूक भी हुए हैं।

 

Tags: Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Covid-19 Vaccine in India , COVID-19 Vaccination , COVID Vaccination , Coronavirus Vaccine , Oxygen , #OxygenCylinders , #oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Dehradun , Uttarakhand , Dehradun News , Uttarakhand News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD