Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

प्रधानमंत्री ने वायुसेना द्वारा संचालित कोविड संबंधित ऑपरेशन की समीक्षा की

Narendra Modi, Modi, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Indian Air Force, Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Covaxin, Covishield,  Covid-19 Vaccine, COVID Vaccination, Coronavirus Vaccine, Oxygen, #OxygenCylinders, #oxygen, Oxygen Cylinders, SARS-CoV-2, RKS Bhadauria, Air Chief Marshal RKS  Bhadauria
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Apr 2021

Last updated on: Apr 28, 2021, 00:00 IST

एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आज मुलाकात की।उन्होंने प्रधानमंत्री को कोविड-19 संबंधित स्थिति में मदद के लिए वायुसेना द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने प्रधानमंत्री को बताया कि त्वरित गति से देश और विदेशों में कोविड संबंधित कार्य को पूरा करने के लिए आईएएफ ने पूरे हेवी लिफ्ट फ्लीट और पर्याप्त संख्या में मीडियम लिफ्ट फ्लीट को एक हब एवं स्पोक मॉडल में संचालित करने को लेकर हमेशा तैयार रहने का आदेश दिया है। सभी बेड़े के लिए दिन-रात परिचालनों को सुनिश्चित करने के लिए हवाई कर्मियों को तैयार किया गया है।वहीं प्रधानमंत्री ने ऑक्सीजन टैंकरों एवं अन्य जरूरी सामग्री के परिवहन में परिचालन की गति, पैमाने और सुरक्षा को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि कोविड संबंधित कार्यों में संलग्न वायुसेना कर्मी संक्रमण से सुरक्षित रहें। इसके अलावा उन्होंने सभी कोविड संबंधित परिचालनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जरूरत के बारे में भी कहा।एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने बताया कि वायुसेना सभी क्षेत्रों को कवर करने के लिए बड़े के साथ-साथ मध्यम आकार के विमानों की तैनाती कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री को कोविड से संबंधित परिचालनों के लिए विभिन्न मंत्रालयों एवं एजेंसियों के साथ तेजी से समन्वय सुनिश्चित करने के लिए वायुसेना द्वारा स्थापित एक समर्पित कोविड एयर सपोर्ट सेल के बारे में जानकारी दी।प्रधानमंत्री ने वायुसेना कर्मियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। एयरचीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने उन्हें अवगत कराया कि वायुसेना में परिपूर्ण टीकाकरण कवरेज प्राप्त होने के करीब है।उन्होंने प्रधानमंत्री को यह भी बताया कि आईएएफ के तहत आने वाले अस्पतालों में कोविड सुविधाओं में बढ़ोतरी हुई है और जहां तक संभव है, नागरिकों को भी इनके लिए अनुमति दी गई है।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Indian Air Force , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , COVID Vaccination , Coronavirus Vaccine , Oxygen , #OxygenCylinders , #oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , RKS Bhadauria , Air Chief Marshal RKS Bhadauria

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD