Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कोविड क्रफ्यू का धर्मनगरी में रहा व्यापक असर

क्रफ्यू में अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों का पुलिस ने किया चालान

Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Covaxin, Covishield, Covid-19 Vaccine, Covid-19 Vaccine in India, COVID-19 Vaccination, COVID Vaccination, Coronavirus Vaccine, Oxygen, #OxygenCylinders, #oxygen, Oxygen Cylinders, SARS-CoV-2, Haridwar, Uttarakhand, Haridwar News, Uttarakhand News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हरिद्वार , 28 Apr 2021

Last updated on: Apr 28, 2021, 00:00 IST

बुधवार को लागू किए कोरोना क्रफ्यू का धर्मनगरी में व्यापक असर दिखाई दिया। हरकी पैड़ी सहित तमाम गंगा घाट सूने रहे। तीर्थ पुरोहितों ने सवेरे हरकी पैड़ी पर गंगा आरती कर कोरोना मुक्ति की कामना की। लेकिन इस दौरान श्रद्धालु नजर नहीं आए। उत्तरी हरिद्वार से लेकर ज्वालापुर, कनखल सहित पंचपुरी के तमाम बाजार बंद रहे। लोग भी घरों में कैद रहे। किराना, डेयरी, फल, सब्जी की दुकानें ही निर्धारित समय तक खुली रही। हालांकि दवा की दुकानें पूरे समय खुली रही। रोड़वेज बसें, ऑटो रिक्शा, बैटरी रिक्शा चलती रही। लेकिन सवारी नहीं होने की वजह से इनकी संख्या भी सीमित रही। फैक्ट्रीयों में काम करने वाले लोगों को आने जाने की छूट दी गयी है। अन्य आवश्यक सेवाओं को भी प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है। गौरतलब है कि जनपद में लगातार बड़ी संख्या में आ रहे कोविड केस को देखते हुए तीन मई तक कोविड क्रफ्यू लागू किया गया है। जिसके तहत लगाए गए प्रतिबंधों के चलते बाजार पूरी तरह बंद रहे। सड़कों पर आवाजाही नाममात्र को दिखाई दी। अति आवश्यक होने पर ही लोगों को आने जाने की अनुमति दी गयी है। सड़कों पर केवल पुलिसकर्मी नजर आए। एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस. ने बताया कि बेवजह घूमने वालों को वापस भेजा जा रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए अनावश्क रूप से घरों से बाहर ना निकलें। कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में सहयोग करें। अति आवश्यक होने पर ही बाहर निकलें। उन्होंने बताया कि अनावश्यक रूप से घूम रहे कई लोगों के चालान भी किए गए। पुलिस लोगों को जागरूक भी कर रही है। सभी को सरकार व जिला प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग करना चाहिए। 

 

Tags: Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Covid-19 Vaccine in India , COVID-19 Vaccination , COVID Vaccination , Coronavirus Vaccine , Oxygen , #OxygenCylinders , #oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Haridwar , Uttarakhand , Haridwar News , Uttarakhand News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD