Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की

 

आईपीएल-14 : सीजन के पहले सुपर ओवर में दिल्ली ने हैदराबाद को हराया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2021, #IPL2021, Delhi Capitals, SunRisers Hyderabad, Prithvi Shaw, Rishabh Pant, Kane Williamson, Steve Smith, Jagadeesha Suchith, Jonny Bairstow, Avesh Khan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 25 Apr 2021

Last updated on: Apr 25, 2021, 00:00 IST

दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को यहां के एमए चिदम्बरम स्टेडियम मेंखेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के अपने पांचवें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को सुपर ओवर में हरा दिया। दिल्ली ने पहले खेलते हुए हैदराबाद के के सामने 160 रनों की चुनौती रखी थी लेकिन 20 ओवरों की समाप्ति तक हैदराबाद की टीम सात विकेट पर 159 रन ही बना सकी थी। दोनों टीमों का यह पांचवां मुकाबला था। बीते सीजन का फाइनल खेल चुकी दिल्ली की टीम ने चार जीत और एक हार से आठ अंक लेकर आठ टीमों की तालिका में दूसरे स्थान पर पहुं गई है। इसी तरह हैदराबाद के साथ मामला उलटा है। उसने एक मैच जीता है जबकि उसे चार में हार मिली है उसके खाते में सिर्फ दो अंक हैं और वह तालिका में सातवें स्थान पर है।हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसके कप्तान डेविड वार्नर (6) का विकेट 28 के कुल योग पर ही गिर गया। जॉनी बेयर्सटो (38) ने हालांकि इसके बाद खुलकर हाथ दिखाए और स्कोर को 50 के पार ले गए लेकिन 54 के कुल योग पर अवेश खान ने जॉनी को आउट कर हैदराबाद को दूसरा झटका दिया।जॉनी ने 18 गेदों की पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए। अब एक छोर पर अनुभवी केन विलियमसन (नाबाद 66 रन, 51 गेंद, 8 चौके) थे लेकिन दूसरे दूसरे छोर पर विकेटों का गिरना जारी था। विराट सिंह (4) के रूप में हैदराबाद ने अपना तीसरा विकेट गंवाया। इसके बाद 104 के कुल योग पर केदार जाधव (9) आउट हुए।अक्षर पटेल ने इस सीजन का अपना पहला मैच खेलते हुए एक ही ओवर में अभिषेक शर्मा (5) और राशिद खान (0) को आउट कर हैदराबाद को दोहरे झटके दिए। लेकिन एक छोर पर केन जमे रहे। अंतिम 12 गेंदों पर हैदराबाद को जीत के लिए 28 रनों की जरूरत थी।अवेश खान ने 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर विजय शंकर को बोल्ड कर दिया लेकिन उसके बाद अपना पहला मैच खेल रहे जगदीशा सुचित (नाबाद 14 रन, 6 गेंद, 2 चौके, 1 छक्का) ने 12 रन लेते हुए मैच को रोमांचक बना दिया। अंतिम ओवर में जीते लिए 16 रनों की जरूरत थी और गेंद थी कगीसो रबाडा के पास। 

विलियमसन ने पहले चौका लगाया और फिर सुचित ने छक्का। अब अंतिम तीन गेंदो पर चार रनों की जरूरत थी।अगले दो गेंदों पर दो रन बने और अंतिम गेंद पर जीत के लिए दो रन चाहिए थे लेकिन एक ही रन बना सका औ मैच सुपर ओवर तक चला गया। सुपर ओवर में हैदराबाद ने पहले बैटिंग की। विलियमसन और कप्तान डेविड वार्नर ने अक्षर पटेल द्वारा फेंके गए ओवर में 7 रन बनाए।दिल्ली के लिए बैटिंग करने आए कप्तान पंत और धवन तथा हैदराबाद के लिए बॉलिंग करने आए राशिद खान। दिल्ली की टीम ने अंतिम गेंद पर लेग बाई के साथ यह मुकाबला जीत लिया।इससे पहले, दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट पर 159 रन बनाए। इसमें सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के 53, शिखर धवन के 28, कप्तान ऋषभ पंत के 37 और स्टीवन स्मिथ के नाबाद 34 रन शामिल हैं। हैदराबाद की ओर से सिद्धार्थ कौल ने दो विकेट लिया जबकि राशिद खान को एक सफलता मिली।दिल्ली के लिए धवन और शॉ ने शानदार शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 62 गेंदों पर 81 रनों की साझेदारी की। यह साझेदारी हालांकि इसी योग पर धवन के आउट होने के साथ ही टूट गई। धवन ने 26 गेंदों पर तीन चौके लगाए।शॉ भी अधिक देर नहीं टिक सके और 54 के कुल योग पर रन आउट कर दिए गए। शॉ ने 39 गेंदों का सामना कर सात चौके और एक छक्का लगाया। शॉ के आउट होने के बाद कप्तान पंत ने कमान सम्भाली और स्टीव स्मिथ के साथ स्कोर को 100 के पार ले गए।पंत का विकेट 142 के कुल योग पर गिरा। पंत ने 27 गेंदों का सामना कर चार चौके और एक छक्का लगाया। 145 के कुल योग पर शिमरोन हिटमायेर (1) आउट हुए। स्मिथ ने हालांकि अंतिम ओवर मं एक चौके और एक छक्के की मदद से टीम को 159 रनों तक पहुंचाया। स्मिथ की 25 गेंदों की नाबाद पारी में तीन चौके और एक छक्का शामिल है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2021 , #IPL2021 , Delhi Capitals , SunRisers Hyderabad , Prithvi Shaw , Rishabh Pant , Kane Williamson , Steve Smith , Jagadeesha Suchith , Jonny Bairstow , Avesh Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD