Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अस्वस्थ होते हुए भी ऑक्सीजन सप्लाई पर ध्यान दे रहे भेल के ईडी

Haridwar, Uttarakhand, Haridwar News, Uttarakhand News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हरिद्वार (उत्तराखंड) , 25 Apr 2021

Last updated on: Apr 25, 2021, 00:00 IST

ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे देश में हरिद्वार भेल ने जहां ऑक्सीजन प्लांट संचालित कर बड़े संकट का बोझ अपने कंधों पर लिया है। वहीं कोरोना जैसे जानलेवा संक्रमण से जूझ रहे भेल के कार्यपालक निदेशक संजय गुलाटी अपनी सेहत की परवाह किए बिना देश सेवा में दिन रात एक किए हुए है। वे घर पर रहकर ऑक्सीजन प्लांट की पल पल का रिपोर्ट कार्ड बांच रहे है। यही नहीं खुद ही ऑक्सीजन की डिमांड के लिए आ रहे फोन कॉल को सुनकर तुरंत ऑक्सीजन उपलब्ध कराने में जुटे हुए है। आमजन के अलावा अपने भेल परिवार की जिम्मेदारी भी बखूबी अदा कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने एक बेहतर रणनीति का ब्लूप्रिंट तैयार किया है। संकट की इस घड़ी में भेल बड़ा मददगार बनकर सामने आया है। भेल ने अपने हीप एवं सीएफएफपी प्लांट में 2200 सिलेण्डर प्रतिदिन उत्पादन रोजाना शुरु कर दिया है। जहां-जहां से ऑक्सीजन की डिमांड आ रही है। वहां ऑक्सीजन की सप्लाई तेज कर दी गई है। भेल ने जब ऑक्सीन सप्लाई को लेकर कमान संभाली तभी ईडी संजय गुलाटी कोरोना पॉजीटिव हो गए। मुसीबत के इस दौर में भेल ने जहां अपने बुलंद हौसले की तस्वीर पेश की। वहीं ईडी संजय गुलाटी ने भी अपने हौसले को डिगने नहीं दिया। घर पर ही आईसोलेट रहते हुए वह ऑक्सीजन की सप्लाई को लेकर पल पल जानकारी ले रहे है।जहां कभी भी कोई दिक्कत पेश आ रही है उसके निदान में जुटे है। 

कोरोना योद्धा के तौर पर कार्य कर रहे भेल निदेशक संजय गुलाटी की माने तो उन्हें चेयरमैर नलिन सिंघल ने खुद ही कई निर्णय लेने की पॉवर दी है। चेयरमैन भी खुद रोजाना ऑक्सीजन सप्लाई से लेकर भेल कर्मचारियों एवं उनके परिवार से जुड़ी हर जानकारी ले रहे हैं। बताया कि वह हर गतिविधि पर पूरी तरह से निगाह रखे हुए है।भेल परिवारों का भी रख रहे ख्याल: भेल के ईडी संजय गुलाटी अपने कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। यदि कोई कर्मचारी या उसका स्वजन कोरोना पॉजीटिव आता है तो उसे रहने के लिए खाली पड़े आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। एक तरह से खाली आवास का इस्तेमाल होम आईसोलेशन के तौर पर होगा। बकौल ईडी की कुछ फूड चेन सप्लाई से सहमति हो चुकी है, यदि किसी को खाना चाहिए तो वह उनसे निर्धारित दर पर होम डिलीवरी मंगवा सकते है। उन्होंने बताया कि हेल्प लाइन नंबर भी जारी कर दिए गए है, किसी को भी कोई दिक्कत हो तो वह  9411111570, 9837089430 ,9410395614 नंबरों पर संपर्क कर सकते है।दूर की बड़ी कमी: ऑक्सीजन की सप्लाई शुरु कर चुके भेल के हीप प्लांट में ऑक्सीजन को सिलेण्डरों में भरने का संसाधन नहीं था। लेकिन ईडी ने खुद पूरी दिलचस्पी लेकर इस व्यवस्था को दो दिन में बहाल कराया। उनकी पूरी कोशिश है कि किसी भी तरह से ऑक्सीजन की सप्लाई रुकनी नहीं चाहिए।

 

Tags: Haridwar , Uttarakhand , Haridwar News , Uttarakhand News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD