Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

सर गंगा राम अस्पताल को मिली 5 मीट्रिक टन ऑक्सीजन

Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, India Fights Corona, Fight Against Corona, Corona Virus Updates ,Coronavirus Epidemic, Coronavirus Pandemic, Covaxin, Covishield, Covid-19 Vaccine, Covid-19 Vaccine in India, COVID-19 Vaccination, COVID Vaccination, Stay Home Stay Safe, Stay Home, Social Distancing, Corona virus threat, Coronavirus Vaccine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Apr 2021

Last updated on: Apr 25, 2021, 00:00 IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित सर गंगा राम अस्पताल (एसजीआरएच) ने आधी रात को ऑक्सीजन को लेकर एसओएस अलर्ट जारी किया था, जिसके कई घंटों बाद रविवार सुबह 4 बजे के करीब पांच मीट्रिक टन ऑक्सीजन अस्पताल को मिली है। शनिवार की रात को बढ़ते संकट और ऑक्सीजन के स्टॉक में गिरावट के साथ आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक राघव चड्ढा ने तत्काल सहायता के रूप में आधी रात को एक टन ऑक्सीजन की व्यवस्था की थी। शनिवार को रात 10.30 बजे अस्पताल ने बताया था उनके पास ऑक्सीजन स्टॉक की उपलब्धता केवल 45 मिनट तक के लिए ही थी, जिसके चलते उन्होंने अधिकारियों से मदद की मांग की। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया, "सरकार के द्वारा पिछले 24 घंटों में 9 मीट्रिक टन का आबंटन किया गया था, लेकिन एसजीआरएच को केवल 4.5 मीट्रिक टन ही मिला है। शेष की उपलब्धता आधी रात से पहले आईनॉक्स से कराया जाना है और यह मुमकिन नहीं है कि आधे घंटे में 4.5 टन को उपलब्ध करा दिया जाए। आईनॉक्स इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है और स्टॉक तेजी से घट रहा है।" एसजीआरएच ने कहा, "इस वक्त ऑक्सीजन के सहारे 130 मरीज हैं, इंवेसिव वेंटिलेशन पर 30 मरीज हैं, आपात स्थिति में 40 मरीज हैं, जिनमें से 15 वेंटिलेटर्स पर हैं।" अस्पताल प्रशासन ने स्थानीय विधायक चड्ढा से संपर्क किया था, जिनके द्वारा कल और आज दोपहर को कुछ हद तक आपूर्ति की व्यवस्था की गई। रविवार को 12.15 बजे, चड्ढा ने ट्वीट किया, "लिक्विड ऑक्सीजन ले जाने वाला एक क्रायोजेनिक वाहन गंगा राम अस्पताल तक पहुंचने वाला है, जब तक पूरी आपूर्ति नहीं हो जाती तब तक अंतरिम जरूरतें पूरी की जाती रहेंगी। इसके अलावा भी टीम केजरीवाल मदद करती रहेगी जिससे दिल्ली की सांस चलती रहे।" इसके कुछ ही मिनटों बाद एक टन ऑक्सीजन से लैस एक टैंकर अस्पताल पहुंचा, जिससे दो घंटे के लिए राहत बनी रही। आखिरी में लगभग 4.15 बजे, एसजीएरएच को आईनाक्स द्वारा पांच टन ऑक्सीजन मिली। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि यह 11-12 घंटे तक चलेगा।

 

Tags: Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , India Fights Corona , Fight Against Corona , Corona Virus Updates , Coronavirus Epidemic , Coronavirus Pandemic , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Covid-19 Vaccine in India , COVID-19 Vaccination , COVID Vaccination , Stay Home Stay Safe , Stay Home , Social Distancing , Corona virus threat , Coronavirus Vaccine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD