Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डीएम ने की पीसीपीएनडीटी एक्ट के अन्तर्गत प्रस्तावित एवं संचालित कार्यो की समीक्षा

Uttarakhand Admin, Swati Bhadauria, Swati Srivastava Bhadauria, Chamoli, Uttarakhand, Chamoli News, Uttarakhand News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चमोली , 19 Apr 2021

Last updated on: Apr 19, 2021, 00:00 IST

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में सोमवार को पीसीपीएनडीटी एक्ट के अन्तर्गत प्रस्तावित एवं संचालित कार्यो की गहनता से समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पीसीपीएनडीटी अधिनियम का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने सभी अल्ट्रासाउंड केन्द्रों को पूर्व में अनिवार्य रूप से फार्म-एफ भरने के निर्देश जारी किए थे। लेकिन जोशी क्लीनिक थराली द्वारा फार्म-एफ उपलब्ध नही कराया जा रहा है। जिसको देखते हुए जिलाधिकारी ने सीएमओ निर्देश दिए कि जोशी क्लीनिक को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करें तथा अग्रिम आदेशों तक अल्ट्रासाउंड संचालन पर रोक लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पीसीपीएनडीपी एक्ट का उदेश्य चाइल्ड सेक्स रेश्यों में सुधार लाना है। अल्ट्रासाउंड केन्द्र पर अल्ट्रासाउंड के लिए आवेदन प्राप्त होने पर फार्म भरते समय आवेदक का पता एवं मोबाइल नंबर लेते हुए गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी की जाए। ताकि भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध को रोककर लिगांनुपाल में सुधार लाया जा सके।पीसीपीएनडीटी एक्ट की जिला सलाहकार समिति की बैठक में अल्ट्रासाउंड मशीन संचालन हेतु प्राप्त आवेदनों एवं पूर्व में पंजीकृत अल्ट्रासाउंड मशीनों के संदर्भ में गहनता से समीक्षा की गई। जिला अस्पताल में नई अल्ट्रासाउंड मशीन के पंजीकरण के संबध में जिलाधिकारी ने कहा कि जिला अस्पताल में पूर्व में पंजीकृत दो मशीनें, जो वर्तमान में खराब पडी है, उनका पंजीकरण निरस्त करने के बाद ही नई मशीन का पंजीकरण किया जाएगा। 

उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में सर्जरी से संबधित मरीजों का अल्ट्रासाउंड करने की अनुमति चाहने हेतु डा0 राजीव शर्मा (वरिष्ठ सर्जन) के आवेदन के संदर्भ में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पीपलकोटी धर्मार्थ चिकित्सालय में डा0 भंडारी को मंगलवार को अल्टासाउंड संचालन हेतु लाइसेंस दिए जाने की अनुमति दी गई। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा पशुओं की चिकित्सा हेतु अल्ट्रासाउंड मशीन के संचालन की अनापत्ति चाहने के लिए प्राप्त आवेदन एवं समस्त अभिलेखों का परीक्षण करने के उपरांत निर्धारित मानकों एवं नियमों के अनुरूप अनापत्ति देने का निर्णय लिया गया। न्यू आकाश अल्ट्रासाउंड सेंटर द्वारा पूर्व में अल्ट्रासाउंड संचालन हेतु किए गए आवेदन पर अभी तक उत्तराखंड मेडिकल कांउसिल में रजिस्ट्रेशन प्रस्तुत न करने पर जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिए कि न्यू अकाश अल्ट्रासाउंड सेंटर को रजिस्ट्रेशन प्रस्तुत करने हेतु अनुस्मारक भेजना सुनिश्चित करें।जिला समन्वयक संदीप कण्डारी ने बैठक में पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत संचालित कार्यो की जानकारी देते हुए अल्ट्रासाउंड केन्द्रों के पंजीकरण संबधी प्रस्ताव समिति के समक्ष रखे। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 जीएस राणा, सीएमएस डा0 जेएस चुफाल, एसीएमओ डा0 उमा रावत, डीजीसी फौजदारी प्रकाश भण्डारी, हिमांद संस्था के सचिव डा. उमा शंकर, जिला समन्वयक संदीप कण्डारी एवं समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।

 

Tags: Uttarakhand Admin , Swati Bhadauria , Swati Srivastava Bhadauria , Chamoli , Uttarakhand , Chamoli News , Uttarakhand News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD