Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र की सजग चेतना बताया, कहा- सत्य और जिम्मेदारी ही पत्रकारिता की असली ताकत पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग

 

परमार्थ निकेतन आये डा राजेश सर्वज्ञ

प्रोजेक्ट ब्लू के माध्यम से मुम्बई के समुद्र को स्वच्छ करने का अभियान

 Dharmik, Religious, Rishikesh, Uttarakhand, Rishikesh News, Uttarakhand News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ऋषिकेश , 19 Apr 2021

Last updated on: Apr 19, 2021, 00:00 IST

परमार्थ निकेतन में प्रोजेक्ट ब्लू के माध्यम से मायानगरी मुम्बई के समुदों को स्वच्छ करने हेतु अभियान चलाने वाले विवेकानन्द यूथ कनेक्ट फाउंडेशन के संस्थापक डॉ राजेश सर्वज्ञ और उनकी टीम आयी। राजेश सर्वज्ञ के मार्गदर्शन में प्रोजेक्ट ब्लू की टीम में परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी से भेंटवार्ता की। स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने डॉ राजेश सर्वज्ञ से समुद्र में बढ़ते प्लास्टिक पर चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि प्लास्टिक का बढ़ता प्रयोग पर्यावरण विकास और जीवन विकास की प्रक्रिया में बाधक है। हम सभी को धरती की हरियाली और खुशहाल के लिये सोचसमझ कर प्लास्टिक का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करना होगा। साथ ही प्लास्टिक आदि कचरे का बेहतर प्रबंधन करना होगा तभी हम अपने समुद्रों और धरती को प्रदूषणमुक्त रख सकते हैं।स्वामी जी ने कहा कि प्लास्टिक के अंधाधुंध और अवैज्ञानिक प्रयोग पर्यावरण के लिये एक बड़ा खतरा बनता जा रहा है। दुनिया भर में हर साल लाखों टन प्लास्टिक का उत्पादन होता है। इसमें सिर्फ 9 फीसदी ही रिसाइकिल होता है। 12 फीसदी जला दिया जाता है जो हमारी हवा को जहरीला बनाता है, जबकि 79 फीसदी प्लास्टिक कचरा इधर-उधर बिखर कर हमारे पर्यावरण को दूषित करता है। इसका बुरा प्रभाव समुद्री जीव-जंतुओं पर पड़ रहा है। अगर प्लास्टिक का सही तरह से निपटारा नहीं किया गया तो 2050 तक हमारे आसपास 1 अरब 20 करोड़ टन प्लास्टिक कचरा जमा हो जाएगा। 

स्वामी जी ने डॉ राजेश सर्वज्ञ जी से कहा कि समुद्रों की सफाई के साथ-साथ जन समुदाय को एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग न करने हेतु जागरूक करना होगा। आंकडों के अनुसार भारत में हर साल प्रति व्यक्ति प्लास्टिक प्रयोग करीब 13 किलोग्राम है। प्लास्टिक के सही इस्तेमाल को लेकर जनता के बीच जागरूकता बढ़ाए जाने की जरूरत है।स्वामी जी ने कहा कि हमें बेहतर वेस्ट मैनेजमेंट तकनीक के इस्तेमाल पर जोर जोर देना होगा तथा बायोडीग्रेडेबल पॉलीमर के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की जरूरत है। समुद्र में प्लास्टिक के बढ़ते ढेर को लेकर चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि हम अपनी धरा को स्वस्थ, समृद्धि और प्रदूषण मुक्त रखना चाहते है तो प्लास्टिक को समुद्र में जाने से रोकना होगा। स्वामी जी ने कहा कि प्लास्टिक के बढ़ते प्रयोग के कारण प्रकृति में कई नकारात्मक बदलाव हो रहे है। प्लास्टिक हमारी मिट्टी, समुद्र और हमारे शरीर को नुकसान पहुँचाता है। प्लास्टिक की थैलियाँ खाने से प्रतिवर्ष तकरीबन एक लाख से अधिक पशु-पक्षी मर जाते हैं। समुद्र के अलावा यह जहरीला प्लास्टिक मिट्टी की उर्वरा शक्ति को भी खत्म करता है क्योंकि इसके जलने से जहाँ जहरीली गैस निकलती है वहीं यह मिट्टी में पहुँच कर भूमि की उर्वरा शक्ति को नष्ट करता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, प्लास्टिक के नष्ट होने में 500 से 1000 साल का वक्त लगता है।स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि जन जागरूकता लाकर प्लास्टिक की वजह से पर्यावरण को हो रहे नुकसान को कम किया जा सकता है। उन्होंने डॉ राजेश सर्वज्ञ और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद देते हुये रूद्राक्ष का पौधा भेंट किया। स्वामी जी के साथ प्रोजेक्ट ब्लू की टीम ने विश्व ग्लोब का जलाभिषेक किया।

 

Tags: Dharmik , Religious , Rishikesh , Uttarakhand , Rishikesh News , Uttarakhand News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD