Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

आईपीएल-14 : रसल, कमिंस की विस्फोटक पारी के बावजूद हारी कोलकाता

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2021, #IPL2021, Kolkata Knight Riders, KKR, Chennai Super Kings, CSK, Pat Cummins,  Dinesh Karthik, Faf du Plessis, Lungi Ngidi, Andre Russell, Moeen Ali, Deepak Chahar, Ruturaj Gaikwad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Apr 2021

Last updated on: Apr 21, 2021, 00:00 IST

पैट कमिंस (नाबाद 66) और आंद्रे रसल (54) की तूफानी पारियों के बावजूद कोलकाता नाइट राइडर्स को बुधवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 15वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 18 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 220 रनों का विशाल स्कोर बनाया और फिर कोलकाता को 19.1 ओवरों में 202 रनों पर आलआउट कर दिया। कोलकाता को 2012 के बाद से इस मैदान पर अब तक एक भी जीत नहीं मिली है।चेन्नई की चार मैचों में यह तीसरी जीत है और उसके छह अंक हो गए हैं तथा वह तालिका में पहले नंबर पर पहुंच गई है। कोलकाता को चार मैचों में तीसरी हार झेलनी पड़ी है। टीम दो अंक है और वह छठे नंबर पर है।चेन्नई से मिले 221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरूआत बेहद खराब रही और टीम ने 31 रन के अंदर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए। इन पांच विकेटों में शुभमन गिल (0), नीतीश राणा (9), राहुल त्रिपाठी (8), कप्तान इयोन मोर्गन (7) और सुनील नारायण (4) के विकेट शामिल थे।हालांकि इसके बाद आंद्रे रसल (54) और आईपीएल में अपना 200वां मैच खेल रहे दिनेश कार्तिक (40) ने छठे विकेट के लिए 39 गेंदों पर 81 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी करके चेन्नई के कैम्प में बेचैनी पैदा कर दी। ऐसा लग रहा था कि रसल कोलकाता को जीत की दहलीज तक पहुंचा कर ही दम लेंगे, लेकिन तभी धोनी ने गेंद सैम करन को थमाई। और करन ने रसल को बोल्ड करके चेन्नई को वापस मैच में ला दिया।रसल ने 22 गेंदों पर तीन चौके और छह छक्के लगाए। उनके आउट होने के बाद कमिंस ने 16वें ओवर में करन के ओवर में 30 रन बटोरकर मैच को फिर से जीवित कर दिया। उन्होंने इस ओवर में चार छक्के और एक चौका लगाया।

कोलकता को अंतिम चार ओवर में जीत के लिए 45 रन बनाने थे और कमिंस ने वरुण चक्रवर्ती (0) के साथ नौवें विकेट के लिए 16 गेंदों पर 24 रनों की साझेदारी करके मैच को और करीब लेकर गए। कोलकाता को अंतिम ओवर में 20 रन बनाने थे और उसे चमत्कार की जरूरत थी। लेकिन दो रन लेने के प्रयास में प्रसिद्ध कृष्णा (0) रन आउट हो गए और कोलकाता को 18 रन से करीबी हार का सामना पड़ा।चेन्नई के लिए तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने चार ओवर में 29 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट लिए। उनके अलावा लुंगी एनगिडी ने दो और सैम करन ने एक विकेट लिया।इससे पहले, फॉफ डुप्लेसिस और ऋतुराज गायकवाड़ के अर्धशतकों की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 220 रन का विशाल स्कोर बनाया।टीम को ऋतुराज गायकवाड़ (64) और फाफ डुप्लेसिस (नाबाद 95) ने पहले विकेट के लिए 77 गेंदों पर 115 रनों की शतकीय साझेदारी की।लंबी होती जा रही इस साझेदारी को वरुण चक्रवर्ती ने गायकवाड़ को पैट कमिंस के हाथों कैच कराकर तोड़ा। गायकवाड़ ने 42 गेंदों पर छह चौके और चार छक्के लगाए। उनके आउट होने के बाद डुप्लेसिस ने मोईन अली (25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 27 गेंदों पर 50 रनों की साझेदारी की।मोईन को सुनील नारायण ने स्टंपिंग कराया। मोईन ने 12 गेंदों पर दो चौके और इतने ही छक्के लगाए। उनके आउट होने के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (17) और डुप्लेसिस ने तीसरे विकेट के लिए 19 गेंदों पर 36 रनों की साझेदारी करके टीम को 220 रनों तक पहुंचाया। चेन्नई ने अंतिम पांच ओवरों में 76 रन बनाए। चेन्नई का कोलकाता के खिलाफ यह सर्वोच्च स्कोर है।डुप्लेसिस ने 60 गेंदों पर नौ चौके और चार छक्के लगाए। धोनी ने आठ गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया। रवींद्र जडेजा ने एक गेंद पर नाबाद छह रन बनाए।कोलकाता के लिए सुनील नारायण, आंद्र रसैल और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक सफलता मिली।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2021 , #IPL2021 , Kolkata Knight Riders , KKR , Chennai Super Kings , CSK , Pat Cummins , Dinesh Karthik , Faf du Plessis , Lungi Ngidi , Andre Russell , Moeen Ali , Deepak Chahar , Ruturaj Gaikwad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD