Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

भैस चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

 Crime News, Crime News Uttarakhand, Haridwar, Uttarakhand, Haridwar News, Uttarakhand News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News/(हरप्रीत सिंह)

हरिद्वार (उत्तराखण्ड) , 21 Apr 2021

Last updated on: Apr 21, 2021, 00:00 IST

थाना श्यामपुर पुलिस ने टाटवाला के जंगल से भैंस चोरी करने के मामले में लकसर के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 भैंस तथा नकदी बरामद हुई हैं। दो आरोपी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। श्यामपुर थानाध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि टाटवाला निवासी जहूर ने जंगल से उसकी 11 भैंस चोरी कर लिए जाने के संबंध में रिपार्ट दर्ज करायी थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस टीमों को चोरी की गयी भैंसों की बरामदगी तथा चोरों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया। जांच पड़ताल के दौरान चोरी की गयी भैसों के लकसर क्षेत्र में बेगमपुल के पास देखे जाने का पता चला। मौके पर पूछताछ करने पर पता चला कि भैंसों को छोटे हाथी में लादकर मुटकाबाद ले जा गया है। इस पर छोटा हाथी चलाने वाले शौकीन से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि एक व्यक्ति ने भैंसे मुटकाबाद छोडऩे के लिए उसका छोटा हाथी बुक किया था। शौकीन की निशानदेही पर पुलिस उस घेर में पहुंची जहां भैसे पहुंचायी गयी थी। मौके पर मिले नीटू उर्फ राजेंद्र तथा अवधेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो उन्होंने बताया कि अपने दो अन्य साथियों मधु और शेर सिंह के साथ मिलकर भैंस चोरी की थी। मौके से दो भैंस बरामद हुई। थाना अध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि मधु और शेर सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस टीम में एसआई गजेंद्र सिंह रावत, कांस्टेबल मनमोहन सैनी, राजवीर, अजय बिष्ट, मोहन रावत आदि शामिल रहे। 

राहगीर के साथ लूटपाट मामले में एक गिरफ्तार

राहगीर के साथ लूटपाट कर नकदी, मोबाईल आदि लूटने के मामले में श्यामपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि घटना में शामिल रहे दो अन्य आरोपी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। एसओ अनिल चौहान ने बताया कि 4 मार्च को नहर पटरी से जा रहे लालढांग निवासी राजेश कुमार से 3 लोगों ने 30 हजार की नकदी, मोबाईल तथा पर्स जिसमें आधार कार्ड व पेन कार्ड आदि थे, लूट लिए थे। लूटपाट करने वाले आरोपियों की तलाश में लगी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नहर पटरी से कृष्णा निवासी मंजूरखेडद्य़ा खादर थाना बिचरियां जिला अमरोहा उ.प्र. को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मनोज निवासी अंगाखेड़ी थाना मंडावर बिजनौर उ.प्र व अक्षय निवासी अभिपुरा थाना नांगल बिजनौर उ.प्र. मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। जिनकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार किए गए कृष्णा ने बताया कि वह और फरार उसके दोनों साथी पहले भी लूटपाट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के मामले में कई बार जेल जा चुके हैं। पुलिस टीम में एसआई रघुवीर सिंह रावत, रविन्द्र डोभाल, कांस्टेबल राजेंद्र कुमार, संतोष रावत आदि शामिल रहे। 

 

Tags: Crime News , Crime News Uttarakhand , Haridwar , Uttarakhand , Haridwar News , Uttarakhand News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD