Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

बहुकुण्डात्मक विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ संपन्न

यज्ञ से निकलने वाली ऊर्जा के प्रभाव से समाप्त होगा कोरोना: स्वामी सर्वेश्वर मुनि

Dharmik, Religious, Haridwar, Uttarakhand, Haridwar News, Uttarakhand News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हरिद्वार (उत्तराखण्ड) , 21 Apr 2021

भूपतवाला स्थित रानी गली में स्वामी सर्वेश्वर मुनि महाराज की अध्यक्षता में 13 अप्रैल से आयोजित किए जा रहे बहुकुण्डात्मक विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का बुधवार को समापन हो गया। यज्ञ में शामिल हुए श्रद्यद्धालुओं ने पूर्णाहूति करते हुए भगवान विष्णु से विश्व कल्याण व कोरोना मुक्ति की कामना की। स्वामी सर्वेश्वर मुनि महाराज ने कहा कि विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है। विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ से निकलने वाली ऊर्जा के प्रभाव से कोरोना अवश्य ही समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि महामारी से लडऩे के लिए हमें धैर्य रखना होगा। यज्ञ की अग्नि पर्यावरण की अशुद्धियों को समाप्त करने में निर्णायक भूमिका निभाती है। भगवान विष्ण की सच्चे मन से प्रार्थना आराधना करने से अवश्य ही मनुष्य के दुख दर्द दूर होते हैं। भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि से कोरोना से मुक्ति मिलेगी। देश एवं विश्व से महामारी समाप्त होगी। स्वामी सर्वेश्वर मुनि ने कहा कि भगवान विष्णु की सच्चे मन से पूजा अर्चना करने से परिवारों में सुख समृद्धि का वास होता है। विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ अवश्य ही विश्व का कल्याण करेगा।

भारत देश कोरोना मुक्त होकर फिर से सुख समृद्धि के पथ पर अग्रसर होगा। ब्रह्मलीन स्वामी रामजी महाराज उत्तरकाशी वालों के बताए मार्ग व शिक्षाओं पर चलते मानव सेवा के प्रकल्प संचालित कर दीन दुखियों की सेवा की जा रही है। आयोजक राजकुमार यादव व आचार्य सत्यनारायण ने कहा कि विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ अवश्य ही कोरोना महामारी को समाप्त करने में सहायक सिद्ध होगा। स्वामी सर्वेश्वर मुनि महाराज हमेशा ही मनुष्य कल्याण में अपना योगदान देते चले आ रहे हैं। समाजसेवी जेपी बड़ोनी ने कहा कि विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ अवश्य ही प्रदेशवासियों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। स्वामी सर्वेश्वर मुनि महाराज की अध्यक्षता में तेरह अप्रैल से 21 अप्रैल तक चलने वाले महायज्ञ में अनेकों महापुरूषों ने यज्ञ में आहुति दी है। यज्ञ की अग्नि अवश्य ही वातावरण को शुद्ध करती है। कोरोना महामारी को समाप्त करने में सभी को सहयोग करना होगा। सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कोरोना की इस लड़ाई में सहयोग करें। इस अवसर पर राधेश्याम, बाबूलाल यादव, अमरसिंह, मनोहर वंश, लाला राम यादव, राजकुमार यादव, आचार्य सत्यनारायण सहित सभी ने विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ की पूर्णाहूति में भाग लिया। 

 

Tags: Dharmik , Religious , Haridwar , Uttarakhand , Haridwar News , Uttarakhand News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD