Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा

 

आईपीएल-14 : मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हराकर पांचवें नंबर पर पहुंची पंजाब किंग्स

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2021, #IPL2021, Punjab Kings, Mumbai Indians, PBKS, Rohit Sharma, Suryakumar Yadav, Deepak Hooda, Chris Gayle, Mohammed Shami, Chris Gayle, #SaddaPunjab, #PunjabKings, #PBKSvMI, Mayank Agarwal, Ravi Bishnoi, Deepak Hooda
Credit Line : https://www.iplt20.com
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 23 Apr 2021

Last updated on: Apr 23, 2021, 00:00 IST

पंजाब किंग्स ने अपने गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत आईपीएल-14 में शुक्रवार को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए 17वें मुकाबले में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हरा दिया। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए मुंबई को छह विकेट पर 131 रनों पर रोक दिया और फिर 17.4 ओवरों में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।पंजाब की इस सीजन में पांच मैचों में यह दूसरी जीत है और अब उसके चार अंक हो गए हैं और वह तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। मुंबई को पांच मैचों में तीसरी हार झेलनी पड़ी है और वह चार अंकों के साथ तालिका में चौथे नंबर पर है।मुंबई से मिले 132 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब को कप्तान लोकेश राहुल (नाबाद 60) और मयंक अग्रवाल (25) ने पहले विकेट के लिए 45 गेंदों पर 53 रनों की साझेदारी की। इसके बाद राहुल चाहर ने मयंक को आउट करके इस साझदोरी को तोड़ा। मयंक ने 20 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया।मयंक के आउट होने के बाद राहुल ने क्रिस गेल (नाबाद 43) के साथ दूसरे विकेट के लिए 65 गेंदों पर 79 रनों की अविजित साझेदारी करके टीम को 14 गेंद शेष रहते पंजाब को नौ विकेट से जीत दिला दी।

राहुल ने 52 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के जबकि गेल ने 35 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के लगाए।मुंबई के लिए राहुल चाहर ने एक विकेट लिया।इससे पहले, पंजाब ने मुंबई इंडियंस को निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 131 रनों पर रोक दिया। मुंबई की शुरुआत खराब रही और टीम ने 26 रन तक अपने दो विकेट गंवा दिए। इनमें क्विंटन डिकॉक (3) और ईशान किशन (6) के विकेट शामिल हैं।हालांकि इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने तीसरे विकेट के लिए 56 गेंदों पर 79 रनों की साझेदारी करके टीम को मजबूती दी। सूर्यकुमार ने 27 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाए।वहीं, रोहित ने 52 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से 63 रनों की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाज के आउटड होने के बाद मुंबई की टीम धीमी पड़ गई और अंतिम चार ओवर में उसने केवल 26 रन ही बनाए और चार विकेट गंवाए।कायरन पोलार्ड ने 12 गेंदों पर एक छक्के के सहारे नाबाद 16 रन बनाए। हार्दिक पांडया ने एक और क्रुणाल पांड्या ने तीन रन बनाए।पंजाब किंग्स की ओर से इस सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे रवि बिश्नोई और मोहम्मद शमी ने दो-दो, जबकि दीपक हुड्डा और अर्शदीप सिंह ने एक-एक विकेट लिए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2021 , #IPL2021 , Punjab Kings , Mumbai Indians , PBKS , Rohit Sharma , Suryakumar Yadav , Deepak Hooda , Chris Gayle , Mohammed Shami , Chris Gayle , #SaddaPunjab , #PunjabKings , #PBKSvMI , Mayank Agarwal , Ravi Bishnoi , Deepak Hooda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD