Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा जनरल, एस.सी./एस.टी. श्रेणियों के लिए पी.पी.एस.सी. की फीस में कटौती करने का ऐलान

बहु-विभागों के पदों के लिए अप्लाई करने हेतु उम्मीदवारों को अब एक ही परीक्षा फीस देनी होगी

Captain Amarinder Singh, Amarinder Singh, Punjab Congress, Chief Minister of Punjab, Punjab Government, Government of Punjab, Economically Weaker Sections, EWS,  Persons With Disabilities, PWD, PPSC examinations
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Apr 2021

Last updated on: Apr 23, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने जनरल और एस.सी. /एस.टी. श्रेणियों के लिए पंजाब लोक सेवा आयोग (पी.पी.एस.सी.) की सभी परीक्षाओं के लिए फीस घटाने जबकि आर्थिक तौर पर कमज़ोर वर्गों और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए पूरी फीस माफ करने का ऐलान किया है। इससे इन परीक्षाओं के लिए भाग लेने वाले उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिलेगी। हालाँकि, आवेदन फीस पहले वाली ही रहेगी।मुख्यमंत्री की हिदायतों के मुताबिक एक से अधिक विभागों के पदों के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को सिर्फ़ एक ही परीक्षा फीस देनी पड़ेगी। हालाँकि, पंजाब लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी और अन्य पदों की भर्ती के लिए सभी परीक्षाओं की आवेदन फीस 500 रुपए ही रहेगी।सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि पी.पी.एस.सी. के हुक्मों के साथ ही विभिन्न श्रेणियों के लिए की गई छूट /कटौती तुरंत लागू हो गई है और मुख्यमंत्री के हुक्मों के बाद पर्सोनल विभाग द्वारा भी तुरंत नोटीफिकेशन जारी कर दिया गया है।संशोधित फ़ीस के मुताबिक जनरल श्रेणियों के लिए मौजूदा फ़ीस को 2,500 रुपए से घटाकर 1000 रुपए कर दिया गया है जबकि एस.सी /एस.टी. के लिए फ़ीस भी काफ़ी हद तक घटाईं गई हैं। इसी तरह विशेष तौर पर कमज़ोर वर्गों के उम्मीदवारों को बड़ी राहत प्रदान करते हुए आर्थिक तौर पर कमज़ोर वर्गों और दिव्यांग श्रेणियों के लिए फीस को पूरी तरह ख़त्म कर दिया गया है।यह ऐलान बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि पी.पी.एस.सी. द्वारा विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में ख़ास कर एस.डी.ई. और जे.ई. के पदों के लिए भर्ती करने की प्रक्रिया जारी है।

परीक्षा के लिए एक ही फीस सम्बन्धी आदेशों बारे विवरण देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि उम्मीदवारों को पहले साझे पदों की स्थिति में प्रत्येक विभाग के लिए अलग से परीक्षा फीस देनी पड़ती थी। हालाँकि, अब पीपीएससी द्वारा एस.डी.ओ. और जे.ई. जैसे पदों के लिए साझा परीक्षा ली जा रही है और फीस के नये ढांचे में उम्मीदवारों को सभी विभागों के इन पदों के लिए एक ही परीक्षा फीस का भुगतान करने की ज़रूरत होगी।इस तरह 17 अलग-अलग विभागों द्वारा एस.डी.ई के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के लिए परीक्षा फीस पहले 17 बार ली जाती थी परन्तु अब एक ही परीक्षा फीस ली जायेगी। अब सिर्फ़ विभागवार अप्लाई करने की फीस ली जायेगी।फीस में कटौती सम्बन्धी जानकारी देते हुए मुख्य सचिव श्रीमती विनी महाजन ने कहा कि आर्थिक तौर पर कमज़ोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) और पूर्व सैनिक के आश्रितों (एलडीईएसएम) की श्रेणी के साथ सम्बन्धित उम्मीदवारों से ली जाती 2500 रुपए की पूरी परीक्षा फीस माफ कर दी गई है और इन उम्मीदवारों को अब पीपीएससी द्वारा करवाए जा रहे किसी प्रतियोगी/नौकरी सम्बन्धी भर्ती परीक्षा के लिए कोई फीस नहीं देनी पड़ेगी। इसी तरह दिव्यांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) से ली जाने वाली 1,250 रुपए की कुल परीक्षा फीस को माफ कर दिया गया है और अब इस श्रेणी के उम्मीदवार मुफ़्त पीपीएससी की परीक्षा दे सकते हैं।इसके साथ ही सभी राज्यों के एस.सी. /एस.टी. श्रेणियों और पंजाब के ओ.बी.सी उम्मीदवारों को बड़ी राहत देते हुए पीपीएससी द्वारा इन श्रेणियों की परीक्षा फीस 650 रुपए से घटाकर 250 रुपए कर दी गई है। जनरल श्रेणी सहित अन्य सभी उम्मीदवारों को लाभ देते हुए पीपीएससी द्वारा मौजूदा परीक्षा फीस को 2500 रुपए से घटाकर 1,500 रुपए कर दिया गया है।

 

Tags: Captain Amarinder Singh , Amarinder Singh , Punjab Congress , Chief Minister of Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Economically Weaker Sections , EWS , Persons With Disabilities , PWD , PPSC examinations

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD