Saturday, 04 May 2024

 

 

खास खबरें पीसीसी अध्यक्ष ने लुधियाना में लोकसभा चुनाव प्रचार की बनाई रणनीति मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हार सामने देखकर चुनाव लड़ने से पीछे हटे जयराम : सुखविंदर सिंह सूक्खू अमृतसर लोकसभा में आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल को लगा झटका! पटियाला में भगवंत मान ने किया रोड शो, डॉ. बलबीर के लिए किया प्रचार, बोले - पंजाब बनेगा हीरो, इस बार 13-0 गुरजीत औजला के हक में हरप्रताप अजनाला ने भरी हुंकार पूर्ववर्ती शिरोमणी अकाली दल ने ग्रेटर मोहाली को विकसित करने और अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडे, संस्थानों और आई.टी क्षेत्र को लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: सरदार सुखबीर सिंह बादल अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर भाजपा फिर सत्ता में आई तो खत्म कर देगी आरक्षण : बाजवा शहरवासियों ने गर्मजोशी के साथ अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग का स्वागत किया चुनाव का पर्व-देश का गर्व, हरियाणा में 25 मई को होगा मतदान- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू राजनीतिक दलों की उपस्थिति में हुई ई.वी.एम. व वी.वी.पैट्ज की हुई पहली रैंडेमाइजेशन सीजीसी लांडरां द्वारा चौथी इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन कम्प्यूटेशनल मेथड इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी का आयोजन किया गया भगवंत मान ने फगवाड़ा में डॉ. चब्बेवाल के लिए किया चुनाव प्रचार, रोड शो कर आप उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने की अपील की कांग्रेस की जीत के बाद सबसे पहला काम अग्निवीर जैसी स्कीम का खात्मा श्री फतेहगढ़ साहिब में भगवंत मान ने कहा - गुरप्रीत जीपी की जीत पक्की, सिर्फ ऐलान होना बाकी लुधियाना लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी हुई और भी मजबूत मानसिक दबाव में बेतुकी बयानबाजी कर रही कांग्रेस : राजीव बिंदल जनता के फैसले जनता के बीच बैठकर जनता की मौजूदगी में होते थे: मीत हेयर

 

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सोमेश गोयल की काफी टेबल बुक का विमोचन किया

Bandaru Dattatreya, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, Somesh Goyal, Himachal Birds: A Visual Treat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 22 Apr 2021

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज राजभवन में प्रदेश के महानिदेशक कारावास सोमेश गोयल द्वारा संकलित काफी टेबल बुक ‘हिमाचल बर्ड्सः अ विजुअल ट्रीट’ का विमोचन किया।प्रदेश में तेजी से बढ़ते कोविड-19 मामलों के दृष्टिगत प्रदेश सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया और दिशा-निर्देशों के अनुसार, इस पुस्तक का विमोचन समारोह केवल दो लोगों की उपस्थिति में किया गया।राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश के पक्षियों पर काॅफी टेबल बुक के लिए सोमेश गोयल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में कार्य करते हुए इतनी अच्छी तस्वीरें लेना आसान नहीं हैं तथा उनका फोटोग्राफी का जुनून प्रशंसनीय है।उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस काॅफी टेबल बुक से स्थानीय समुदाय, नीति निर्माता और प्रशासक हिमाचल प्रदेश के समृद्ध और विविधतापूर्ण पक्षियों को संरक्षित करने की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि भारत में देखे जाने वाली पक्षियों की सभी प्रजातियों में से 50 प्रतिशत से अधिक अब हिमाचल प्रदेश में भी देखे जा चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि हिमालयी क्षेत्र तीतर प्रजाति के केन्द्र है और हिमाचल प्रदेश कई फिजेन्ट प्रजातियों की संरक्षण के लिए भी महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने हिमालयन मोनाल जैसी विभिन्न तीतर प्रजातियों की कुछ दुर्लभ तस्वीरों की प्रशंसा की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सोमेश गोयल भविष्य में भी पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य जारी रखेंगे।श्री गोयल ने काफी-टेबल बुक जारी करने के लिए राज्यपाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम के बाद हमने हिमाचल प्रदेश में 672 पक्षियों और 31 महत्वपूर्ण पक्षी क्षेत्रों की एक विश्वसनीय सूची तैयार की है। हिमाचल प्रदेश में देखे जाने वाले पक्षियों की संख्या भारत में पाई जाने वाली प्रजातियों से आधी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के स्वर्ण जयंती वर्ष में इस पुस्तक का संकलन, लेखन और संपादन उनके लिए एक विशेष अनुभव रहा है और उन्हें आशा है कि यह पुस्तक सभी को पसंद आएगी।सोमेश गोयल एक अनुभवी ट्रेकर, वन्यजीव उत्साही, यात्रा लेखक एवं फोटोग्राफर हैं। सुंदरबन डेल्टा में संरक्षण कार्य के लिए उन्हें 2006 में पश्चिम बंगाल राज्य वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार मिला। वह हिमाचल बडर्स फोरम के संस्थापक अध्यक्ष भी हैं जो पक्षियों के प्राकृतिक निवास स्थान के संरक्षण दिशा में समर्पित एक मंच है। वह अब तक दस पुस्तकें लिख चुके हैं।राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Bandaru Dattatreya , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Somesh Goyal , Himachal Birds: A Visual Treat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD