Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें भगवंत मान ने खडूर साहिब में 'आप' उम्मीदवार के लिए किया प्रचार, पट्टी में एक बड़ी जनसभा को किया संबोधित मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसैलाब, टीनू को भारी बहुमत से जीताने का दिया भरोसा मुख्यमंत्री भगवंत मान पवित्र शहर अमृतसर के धार्मिक स्थलों पर हुए नतमस्तक डॉ. धर्मवीर गांधी के चुनावी मुहिंम को बल देने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पटियाला में हुए एकत्रित हुए राजनेता पंजाब के मुद्दों को कमजोर कर रहे हैं : अमरिन्दर सिंह राजा वडिंग भाजपा के संकल्प पत्र मोदी की गारंटी का चंडीगढ़ में लोकार्पण वार्ड तीन में भाजपा ने चलाया डोर टू डोर प्रचार अभियान 100 युवाओं ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान

 

अनिल विज ने अंबाला छावनी स्थित अंपने आवास पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के पहुंचने पर किया जोरदार स्वागत

राज्यपाल ने श्री विज से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न विकास कार्यों पर की बातचीत

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Bandaru Dattatreya, Governor, Haryana, Haryana Governor
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंबाला , 20 Oct 2023

हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय का आज अम्बाला छावनी स्थित गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निवास स्थान पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। राज्यपाल ने श्री विज से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न विकास कार्यों इत्यादि पर बातचीत की। इस अवसर पर गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने राज्यपाल को पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत करने उपरांत अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए अपने राजनैतिक सफर के बारे में भी बताया। 

श्री विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में जीटी रोड़ के नजदीक करोड़ों रूपये की राशि से अंतर्राष्ट्रीय स्तर का शहीदी स्मारक बन रहा है, 1857 में आजादी के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान देने वाले अनसंग हीरो की याद में यह भव्य शहीदी स्मारक बन रहा है।उन्होंने कहा कि शहीदी स्मारक का कार्य अंतिम चरण में है, इसका सिविल वर्क का अधिकतर कार्य किया जा चुका है। आर्ट वर्क से सम्बन्धित कार्य के टैंडर हो चुके हैं और जल्द आगे शेष कार्य को पूरा कर लिया जायेगा। यह स्मारक हरियाणा ही नहीं पूरे देश के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा।

इसके साथ-साथ उन्होंने राज्यपाल को हाल ही में हुए घरेलू हवाई अड्डे के शिलान्यास के बारे में भी जानकारी समझा की। उन्होने कहा कि इस घरेलू हवाई अड्डे से न केवल अम्बाला छावनी के लेागों को बल्कि आस पास के क्षेत्र के लेागों को भी हवाई यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, उन्होंने अम्बाला छावनी में बने नेताजी सुभाष पार्क, फीफा से अप्रूवर्ड अंतर्राष्ट्रीय स्तर का फुटबाल खेल स्टेडियम, आल वैदर स्वीमिंग पुल, उत्तर भारत का बेहतरीन नागरिक अस्पताल अम्बाला छावनी, बैंक स्कवेयर कम शॉपिंग मॉल के साथ-साथ अन्य विकास परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस मौके पर उपायुक्त डा0 शालीन, पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच, गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के भाई राजेन्द्र विज, चाचा एस.डी. विज सेवानिवृत विंग कमांडर, मंडल प्रधान राजीव डिम्पल, किरण पाल चौहान, बिजेन्द्र चौहान, शुभम विज, संजीव वालिया, विपिन खन्ना, राम बाबु यादव, अजय बवेजा के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Bandaru Dattatreya , Governor , Haryana , Haryana Governor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD