Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

आईपीएल-14 : पंजाब को 9 विकेट से हराकर हैदराबाद ने खोला जीता का खाता

 Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2021, #IPL2021, SunRisers Hyderabad, SRH, Punjab Kings, PBKS, Jonny Bairstow
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 21 Apr 2021

Last updated on: Apr 21, 2021, 00:00 IST

गेंदबाजों के शानदार गेंदबाजी के बाद जॉनी बेयरस्टो के नाबाद अर्धशतक की बदौलत पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 14वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को नौ विकेट से हरा दिया। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर धीमी पिच पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 120 रनों का स्कोर बनाया, जिसे हैदराबाद ने 18.4 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। हैदराबाद की चार मैचों में सीजन की यह पहली जीत है। टीम के अब दो अंक हो गए हैं और वह तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। पंजाब किंग्स को चार मैचों में तीसरी झेलनी पड़ी है। टीम दो अंकों के साथ आठवें नंबर पर है। पंजाब से मिले 121 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद को कप्तान डेविड वार्नर (37) और बेयरस्टो (नाबाद 63) ने पहले विकेट के लिए 64 गेंदों पर 73 रनों की शानदार साझेदारी करके टीम को अच्छी शुरूआत दी। वार्नर को फेबियन एलेन ने मंयक अग्रवाल के हाथों कैच कराया। कप्तान ने 37 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया। वार्नर के आउट होने के बाद बेयरस्टो ने इस सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे केन विलियम्सन (नाबाद 16) के साथ दूसरे विकेट के लिए 52 गेंदों प 48 रनों की अविजित साझेदारी करके टीम को नौ विकेट से जीत दिला दी। बेयरस्टो ने 56 गेंदों पर तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए। उनके अलावा विलियम्सन ने 19 गेंदों पर नाबाद 16 रन बनाए। बेयरस्टो का आईपीएल में यह सातवां अर्धशतक है। पंजाब किंग्स के लिए फेबियन एलेन को एक सफलता मिली। इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम 120 रनों पर ढेर हो गई। पंजाब की शुरूआत बेहद खराब रही और टीम ने 47 रन तक अपने चार विकेट गंवा दिया। इसके बाद भी वह नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई और 19.4 ओवर में 120 रन पर सिमट गई। पंजाब किंग्स के लिए मयंक अग्रवाल ने 22, शाहरुख खान ने नाबाद 22, क्रिस गेल ने 15, मोइसिस हेनरिक्स ने 14 और दीपक हुडडा ने 13 रन बनाए। बाकी बल्लेबाज दोहरे अंकों में भी नहीं पहुंच पाए। शाहरुख ने 17 गेंदों पर दो छक्के लगे। टीम के किसी और बल्लेबाज के बल्ले से एक भी छक्का नहीं निकला। मयंक ने 25 गेंदों पर दो चौके लगाए। पंजाब ने अंतिम पांच ओवर में 36 रन बनाए और चार विकेट गंवाए। हैदराबाद के लिए खलील अहमद ने चार ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिए। उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने दो जबकि भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल और राशिद खान ने एक-एक विकेट लिए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2021 , #IPL2021 , SunRisers Hyderabad , SRH , Punjab Kings , PBKS , Jonny Bairstow

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD