Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

पांच भाषाओं में रिलीज़ होगी सस्पेंस-हॉरर फिल्म 'बेबी काजल"

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Hindi, Tamil, Telugu, Malayalam, Kannada, Kanmani, Baby Kajal, Kanmani Pappa, Zee Music, Vanajakshi Creations, SMS Pictures, Vijay Sethupathi, Thaman Kumar, Baby Manashvi, Miya Sree , Singam Puli, Kottachi, Lawrence
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 Apr 2021

Last updated on: Apr 18, 2021, 00:00 IST

इन दिनों सस्पेंस, थ्रिलर और हॉरर फिल्में दर्शकों की पहली पसंद हैं। ऑडिएंस की इसी सोच को देखते हुए एक सस्पेंस, थ्रिलर और हॉरर फ़िल्म पांच भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होने जा रही है।तमिल में इस का नाम कंमनी पप्पा है जबकि हिंदी में इस फ़िल्म का नाम बेबी काजल है और तेलगु, मलयालम और कन्नड़ में इसका नाम कंमनी है। यह एक सस्पेंस, थ्रिलर और हॉरर फिल्म है। इसका म्यूज़िक राइट ज़ी म्यूज़िक ने खरीदा है।आपको बता दें कि फ़िल्म कंमनी पप्पा का फर्स्ट लुक पोस्टर मास्टर और मुम्बईकर उपेना, मशहूर एक्टर विजय सेथुपथि द्वारा रिलीज किया गया था जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया है। इस फ़िल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया है जिसे काफी देखा जा रहा है। इस फ़िल्म में म्यूज़िक का स्कोप भी है। इसका गाना नन्ही परी काफी अच्छा है।एस एम एस पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह एक सस्पेन्स, थ्रिलर और हॉरर फिल्म है। इस फ़िल्म की को-प्रोडक्शन कंपनी का नाम है वनजकशी क्रिएशन्स। फ़िल्म के निर्माता हैं सुंदर जी और राजेन्द्र प्रसाद, लेखक निर्देशक श्री मनी हैं। इसके संगीतकार श्री साई देव वी, कैमरामैन एम ए राजादुराई, एडिटर कम्बुम मूर्ति हैं।इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार हैं थमन कुमार (हीरो), बेबी मानशवी, मिया श्री (हीरोइन), सिंगम पुली, कोट्टाची, लॉरेंस (शिवम विलेन)। इस फ़िल्म को दुनिया भर में मई 2021 के अंतिम सप्ताह में रिलीज किया जाएगा।आपको बता दें कि थमन कुमार (हीरो) ने 10 से ज़्यादा तमिल फिल्मों में काम किया है। मिया श्री (हीरोइन) ने तमिल और मलयालम में 5 से अधिक फिल्मो में अभिनय किया है। बेबी मानशवी भी साउथ इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। शिवम ने भी तमिल की दस फिल्मो में काम किया है। इस फ़िल्म के डायरेक्टर श्री मनी की यह पहली फ़िल्म है हालांकि उन्होंने साउथ के मशहूर निर्देशक रघु राज को असिस्ट किया है। इस फ़िल्म की शूटिंग चेन्नई और कोडाईकनल में 45 दिनों तक की गई है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Hindi , Tamil , Telugu , Malayalam , Kannada , Kanmani , Baby Kajal , Kanmani Pappa , Zee Music , Vanajakshi Creations , SMS Pictures , Vijay Sethupathi , Thaman Kumar , Baby Manashvi , Miya Sree , Singam Puli , Kottachi , Lawrence

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD