Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

दिल्ली : कोरोना पर केजरीवाल ने की तीनों एमसीडी कमिश्नर, मेयर के साथ बैठक

    Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party, Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, India Fights Corona, Fight Against Corona, Corona Virus Updates ,Coronavirus Epidemic, Coronavirus Pandemic, Corona virus threat, Corona Outbreak, COVAXIN, COVISHIELD, Covid-19 Vaccine, Covid-19 Vaccine in India
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Apr 2021

Last updated on: Apr 18, 2021, 00:00 IST

दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में तीनों दिल्ली नगर निगमों के कमिश्नर और मेयर के साथ बैठक की और कोरोना के खिलाफ लड़ाई में साथ मिल कर काम करने की अपील की। इस बैठक में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वस्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी मौजूद रहे। सीएम अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी के कमिश्नर और मेयर के साथ दिल्ली में कोरोना की मौजूदा स्थिति का डेटा साझा करते हुए कहा, "इस समय दिल्ली में बहुत तेजी के साथ कोरोना का फैलाव हो रहा है। बीते मार्च के मध्य तक दिल्ली में 100 से 150 केस प्रतिदिन आ रहे थे, लेकिन आज 24 घंटे में 24 हजार केस आए हैं।" "देश के लिए कोरोना की यह दूसरी लहर हो सकती है, लेकिन दिल्ली के लिए यह चौथी लहर है। दिल्ली में पहली लहर जून में आई थी, दूसरी लहर सितंबर में आई थी, तीसरी लहर नवंबर में आई थी और अब चौथी लहर आई है।" इस दौरान सीएम ने कहा , "आप सभी के साथ आज यह बैठक औचपारिक है, लेकिन एमसीडी के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बना हुआ है। आप सभी समझ सकते हैं कि अस्पतालों में बेड तो सीमित ही हैं। इसलिए अब बेड की भी कमी पड़ेगी। इस वक्त हमारे सामने जो स्थिति है, उसमें सबसे बड़ी समस्या बेड की है। साथ ही सभी संसाधनों की भी कमी हो जाएगी।" सीएम ने कहा, "अभी जो एमसीडी से हमें सबसे ज्यादा जरूरत पड़ेगी, वह आपके अस्पतालों की है। जैसा कि आपने हिंदुराव अस्पताल को 400 बेड का करने की बात कही है। हमें इस वक्त आईसीयू बेड नहीं चाहिए, बल्कि ऑक्सीजन बेड चाहिए।" उन्होंने कहा, "अगर ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी है, तो हम ऑक्सीजन सिलेंडर देंगे। पीपीई किट की कमी है, तो हम आपको पीपीई किट देंगे। ऑक्सीजन सिलेंडर, पीपीई किट और ऑक्सीमीटर समेत जिन चीजों की कमी है, उन सभी कमियों को हम पूरा करेंगे। लेकिन इस समय जितने ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन बेड हम दिल्ली में और तैयार कर सकते हैं, उतना हमें तैयार करना है।" सीएम अरविंद केजरीवाल के अनुसार, एमसीडी के पास अपना बहुत बड़ा मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन पॉवर है। हम यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बड़े स्तर पर बेड बढ़ा रहे हैं। कॉमनबेल्थ गेम विलेज में हम खूब बेड लगा रहे हैं। बेड लगाना तो आसान है, लेकिन वहां पर डॉक्टर भी चाहिए, नर्सेज भी चाहिए और सारा सपोर्ट स्टाफ भी चाहिए। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हमने केंद्र सरकार से निवेदन किया है कि हमें दिल्ली के अंदर डोर टू डोर वैक्सीनेशन करने दिया जाए। मुझे पूरी उम्मीद है कि केंद्र सरकार इसकी अनुमति देगी। केंद्र सरकार जैसे ही इसकी अनुमति देती है, हम दिल्ली में डोर टू डोर वैक्सीनेशन करेंगे।"

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , India Fights Corona , Fight Against Corona , Corona Virus Updates , Coronavirus Epidemic , Coronavirus Pandemic , Corona virus threat , Corona Outbreak , COVAXIN , COVISHIELD , Covid-19 Vaccine , Covid-19 Vaccine in India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD