Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कोविड वैक्सीन घटाती है बीमारी की गंभीरता व अस्पताल जाने की आवश्यकता : डाक्टरों का पैनल

विशेषज्ञों ने कहा कि वैकसीन बिल्कुल कार में लगी सीट बैल्ट की तरह जोकि खतरानाक हादसों से बचाती है

DC Ludhiana, Varinder Kumar Sharma, Deputy Commissioner Ludhiana, Punjab Fights Corona, Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, India Fights Corona, Dr. Bishav Mohan, DMC Hospital, Dr Harminder Singh Pannu, Dr. Kiran Gill Ahluwalia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 16 Apr 2021

Last updated on: Apr 16, 2021, 00:00 IST

कोरोना वैक्सीन से जुड़ी हुई अफवाहों, भ्रांतियों को दूर करने और वैकसीनेशन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने मैडीकल विशेषज्ञों के साथ मिलकर एक नई मुहिम छेड़ी है। डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा ने डीएमसी के स्पेशियालिस्ट डाक्टर बिश्वमोहन और फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टर हरमिंदर सिंह पन्नू व कोविड नोडल अफसर डॉ. किरण गिल आहलूवालिया का एक विशेष इंटरव्यू किया, जोकि जिला प्रशासन लुधियाना के फेसबुक पेज पर भी उपलब्ध है।डाक्टरों के पैनल ने बताया कि कोविड वैकसीन बीमारी की गंभीरता को कम करती है, साथ ही वैकसीन के बाद इंफेक्शन होने पर संबंधित व्यक्ति के अस्पताल में दाखिल होने की संभावनाएं भी काफी घट जाती हैं। उन्होंने आगे कहा कि ये वैकसीन हर्ड इम्युनिटी बनाने में मददगार साबित होगी जिससे इस महामारी पर लगाम लगेगी।कार में लगी सीट बैल्ट का उदाहरण देते हुए विशेषज्ञों ने समझाया कि जिस तरह ये सीट बैल्ट हादसे के समय बैल्ट लगाकर बैठे व्यक्ति को बचाती है, ठीक उसी तरह वैकसीन भी इंफेक्शन होने पर मरीज को अस्पताल में दाखिल होने की नौबत से बचाती है और इसे सिर्फ मामूली लक्ष्ण दिखते हैं।उन्होंने कहा कि कुछ लोग सिर्फ इसलिए वैक्सीनेशन के दूरी बना रहे हैं क्योंकि ये अफवाह फैल गई है कि वैक्सीनेशन के बाद करीब एक महीने तक शराब का सेवन नहीं कर सकते, जोकि एक कोरा झूठ है।

एक शहरवासी के सवाल, कि क्या हृदय रोगी या फिर किडनी का मरीज वैक्सीन लगवा सकता है, के जवाब में विशेषज्ञ डाक्टर बिशवमोहन ने कहा कि वे लोग बिना किसी झिझक के वैकसीन लगवा सकते हैं और उन्हें रक्त पतला करने वाली दवा को रोकने की भी जरूरत नहीं है।डॉक्टर हरमिंदर सिंह पन्नू ने कोवीशील्ड और कोवैक्सीन की कारगुजारी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये दोनों वैक्सीन नए म्युटेंट के खिलाफ असरदार हैं और लाभपात्री का वायरस संक्रमण से बचाव करती हैं।उन्होंने निजी और सरकारी अस्पतालों में लग रही वैकसीन में फर्क को लेकर प्रचारित झूठ से पर्दा उठाते हुए कहा कि दोनों जगह एक ही तरह की वैकसीन लग रही हैं और प्राईवेट अस्पतालों में भी निजी अस्पताल वाले ही वैकसीन सप्लाई कर रहे हैं।कोविड कब खत्म होगा, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह इस पर निर्भर करता है कि लोग कैसे इसका सामना करते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक हम कोविड सुरक्षा सावधानियों का पालन करते रहेंगे, तब तक खुद को और दूसरों को भी सुरक्षित रखेंगे। उन्होंने लोगों से मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग करने और हाथ बार-बार धोते रहने या फिर सैनेटाइजर का इस्तेमाल करने की अपील की ताकि वायरस के फैलाव पर नकेल लगाई जा सके।

 

Tags: DC Ludhiana , Varinder Kumar Sharma , Deputy Commissioner Ludhiana , Punjab Fights Corona , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , India Fights Corona , Dr. Bishav Mohan , DMC Hospital , Dr Harminder Singh Pannu , Dr. Kiran Gill Ahluwalia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD