Thursday, 18 April 2024

 

 

खास खबरें गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन आप ने पंजाब में शेष बचे चार लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की आप उम्मीदवार उमेश मकवाना ने भगवंत मान की मौजूदगी में भरा नामांकन पत्र मलायका अरोड़ा ने 'एम्प्रेस' के रूप में ईशा अग्रवाल को दिया नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया का क्राउन रेलवे स्टेशन पर गुरजीत सिंह औजला के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब कांग्रेस के सीनियर नेताओं, कार्यकर्ता और शहर वासियों ने बरसाए फूल

 

बैसाखी दिवस पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश नेता श्री अनन्दपुर साहिब में हुए नतमस्तक

श्री गुरू महाराज हमसबको सद्धबुद्धि प्रदान करे ताकि हम सब मिलकर पंजाब को बुरे हलातों से बचा सकें -भगवंत मान

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Harchand Singh Barsat, Dinesh Chadha, Jarnail Singh, Amarjeet Singh Sandoa, Sri Keshgarh Sahib, Sri Anandpur Sahib, Baisakhi, Parminder Jaswal, Saravjeet Kaur Manuke, Takht Sri Keshgarh Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री अनन्दपुर साहिब , 13 Apr 2021

बैसाखी के पवित्र दिवस पर आज हम गुरू साहिबान से आशीर्वाद लेने आए हैं कि गुरू महाराज हमें सद्धबुद्धि प्रदान करे ताकि हम सब मिलकर पंजाब को बुरे हलातों से बचा सकें। ये बातें आम आदमी पार्टी पंजाब के पंजाब प्रधान और सांसद भगवंत मान ने श्री आनन्दपुर साहिब में मत्था टेकने बाद कही। इससे पहले आप के प्रदेश प्रधान भगवंत मान समेत दिल्ली के विधायक और पंजाब के प्रभारी जरनैल सिंह, पंजाब विधान सभा में उपनेता प्रतिपक्ष सरबजीत कौर माणूंके, विधायक अमरजीत सिंह संदोआ, पार्टी के महासचिव हरचन्द सिंह बरसट, पार्टी के रोपड़ जिले के प्रधान दिनेश चड्ढा और मोहाली के प्रधान परमिन्दर जसवाल ने तख्त श्री केसगड़ साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष नत्मस्तक हो कर आशीर्वाद लिया।इस मौके पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए भगवंत मान ने कहा कि आज का दिन मानवता के इतिहास में सुनेहरे पन्ने पर दर्ज है। जब 1699 में 10वें गुरु श्री गुरू गोबिन्द सिंह जी ने गरीबों, मजदूरों और मजलूमें को अत्याचारी शासकों से बचाने के लिए खालसा पंथ की स्थापना की थी। खालसा पंथ के रूप में सजाए सिंहों ने पंजाब को महान बनाया और पूरी दुनिया में मानवतावादी विचारधारा को पेश किया। 

पंजाब के प्रभारी जरनैल सिंह ने कहा आज भी पंजाब समेत पूरे देश के हलात मुगल काल जैसे बने हुए हैं। देश का किसान और मजदूर अपनी आवाज देश के शासकों को सुनाने के लिए दिल्ली की सरहदों पर बैठे हैं, परन्तु देश के शासक सत्ता के नशे में डूबे सो रहे हैं। दूसरी तरफ पंजाब में किसान और मजदूरों समेत सरकारी कर्मचारी और बेरोजगार नौजवान कांग्रेस सरकार के अत्याचार झेल रहे हैं। एक सवाल के जवाब में भगवंत मान ने कहा अगर देश के शासकों की नीयत साफ होती तो कृषि के काले कानूनों के खिलाफ 350 से ज़्यादा किसानों को अपनी जान न गवानी पड़ती। देश के अन्नदाता की आवाज को सुन कर केंद्र के शासकों को काले कानून रद्द करने चाहिए।पंजाब में सीधी अदायगी के बारे में पूछे सवाल का जवाब देते हुए मान ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज तक पंजाब का एक केस भी हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में सही तरीके से पेश नहीं किया। इसी कारण पंजाब को बहुत से मुद्दों पर नुकसान झेलना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री पंजाब केंद्र सरकार से मिले हुए हैं। एक तरफ वे गेहूं की सीधी अदायगी के मामले में केंद्र के समक्ष घुटने टेक दिए हैं और दूसरी तरफ कैप्टन आढ़तिया और किसानों के साथ खड़े होने का दावा करते हैं। दिल्ली पुलिस के पंजाब में दाखिले के मामले पर भगवंत मान ने कहा कि कितनी दुख की बात है कि दिल्ली की पुलिस पंजाब में आ कर नौजवानों पर अत्याचार करके चली जाती है, जब कि पश्चिमी बंगाल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री सी.बी.आई को भी अपने राज्यों में घुसने नहीं देते। पता नहीं क्यों कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पंजाब को लवारिस बना कर छोड़ दिया।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Harchand Singh Barsat , Dinesh Chadha , Jarnail Singh , Amarjeet Singh Sandoa , Sri Keshgarh Sahib , Sri Anandpur Sahib , Baisakhi , Parminder Jaswal , Saravjeet Kaur Manuke , Takht Sri Keshgarh Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD