Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

टी-सीरीज़ द्वारा रिलीज़ की गयी मनीषा ए अग्रवाल की 'मल्हार' बंदिश

Music, Entertainment, Mumbai, Singar, Song, Mumbai News, T-Series, Jaipur, Rajasthan, Folk Artists, Manesha A Agarwal, Mame Khan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 13 Apr 2021

Last updated on: Apr 13, 2021, 00:00 IST

प्रख्यात म्यूजिक लेबल-टी-सीरीज़ ने राजस्थान की प्रसिद्ध गायिका मनीषा ए अग्रवाल के 'मल्हार' गीत को रिलीज़ किया।यह एक अनोखा संगीत कोलैबोरेशन है जिसमें राजस्थान के मामे खान फीचर्ड हैं ।इस अवसर पर मनीषा अग्रवाल ने बताया"हमारी कोशिश थी की प्रकृति की सुंदरता को दर्शाता हुआ राग पर आधारित एक मल्हार गीत बनाएं जिसमें  बारिश की बात हो और मोर, पपीहा, दादुर अन्य पशु पक्षियों का भी वर्णन हो"।गाने के कम्पोज़र एवं म्यूजिक डायरेक्टर, रवि पंवार ने कहा की "मैंने करीब एक दशक पहले मनीषा ए अग्रवाल जी का गाना-'पधारो म्हारे देस' कम्पोज़ किया था, जिसे माननीय मुख्य  मंत्री, श्री अशोक गेहलोत ने लॉन्च किया था और वह गीत राजस्थान का एंथम बन गया ।एक बार फिर इस गाने के साथ हमारी यही कोशिश है शास्त्रीयसंगीत और राजस्थान का रंग दुनिया भर में पहुँचाया जाए"।रवि ने बताया के "मनीषा जी ने गायिकी में निष्ठा और साधना की वजह से मल्हार के दोनों निषाद को बखूबी निभाया है"।मल्हार के इस अनूठे कम्पोजीशन में गीत के लेखक विजय अतीत हैं।अनुप्रास अलंकार का प्रयोग करते हुए 'घन-घन, घिर-घिर आये', 'तड़ित तड़ित कर बिजली चमके' जैसी पंक्तियों द्वारा उन्होंने राजस्थान की प्राकृतिक तरंग को दर्शाया है।मनीषा ने कहा की "मामे खान ने इस गीत में जो अलाप गाया है, उससे इस कम्पोजीशन में चार चाँद लग गए|मामे खान ने उल्हास जताते हुए बताया की "इस बंदिश में संतूर, सितार जैसे ट्रडिशनल, क्लासिकल वाद्ययंत्रों का इस्तेमाल हुआ है।राजस्थान के लोक संगीत और हिन्दुस्तान के शास्त्रीय संगीत के एलिमेंट्स का ऐसा अनोखा मिश्रण सराहनीय है।उन्होंने बताया की गाने का वीडियो भी राजस्थान के रंगों और कला संस्कृति से सुसज्जित है।इस मौके पर मनीषा अग्रवाल ने कहा की "टी-सीरीज़ के भूषण कुमार जी ने इस गाने को सुना और पसंद किया और रिलीज़ करने की पहल की-शास्त्रीय संगीत को प्रचलित करना हमारा दायित्व है- और मैं उनकी आभारी हूँ।

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singar , Song , Mumbai News , T-Series , Jaipur , Rajasthan , Folk Artists , Manesha A Agarwal , Mame Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD