Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब के मंत्री किसानों को सीधी अदायगी के मसले पर पीयूष गोयल के समक्ष पंजाब के किसानों का पक्ष रखने में फेल साबित हुए - ‘आप’

सीधी अदायगी के बारे में किसानों-आढतियों समेत समूह पंजाबियों के संदेह दूर करे कैप्टन सरकार -मीत हेयर

 Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Amarjeet Singh Sandoa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Apr 2021

Last updated on: Apr 09, 2021, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी के विधायक और यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष गुरमीत सिंह मीत हेयर और विधायक अमरजीत सिंह सन्दोआ ने मौजूदा समय में फ़सलों की सीधी अदायगी सम्बन्धित चल रहे झगड़े पर केंद्र और कैप्टन सरकार की अलोचना करते कहा कि दोनों सरकारें मिल कर किसानों और आढ़तिया को बेवकूफ़ बना रही हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के किसानों को झूठे वायदे कर रहे हैं कि इस सीजन में सीधी अदायगी नहीं होगी परंतु अब उनके मंत्री इस बात से पलट रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीते दिनों पंजाब के चार मंत्रियों की केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल के साथ हुई मीटिंग के दौरान उनकी ओर से पंजाब का पक्ष दृढ़ता के साथ न रखना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की तरह कैप्टन अमरिंदर सिंह भी कदम-कदम पर झूठ बोल रहे हैं। ‘आप’ विधायकों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की संसद में दावे और वायदे करते हैं कि फ़सलों पर एम.एस.पी ( कम से कम समर्थन मूल्य) है और रहेगा, परन्तु पंजाब के किसानों ने विभिन्न स्थानों पर गेहूँ लादे सैंकड़ों ट्राले पकड़ कर प्रधानमंत्री के दावों और वायदों की पोल खोल कर रख दी है, जो दूसरे प्रदेशों से एम.एस.पी से कम मूल्य पर खरीदी गई थी। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों से सस्ते दाम में फ़सलें खऱीद कर पंजाब में महंगे मूल्य पर बेचने का बर्ताव केंद्र की भाजपा सरकार और पंजाब की कांग्रेस सरकार की संरक्षण वाले फ़सल माफीए की ओर से किया जा रहा है।

विधायक मीत हेयर ने कहा कि फ़सल माफीए को सत्ताधारियों की सरपरस्ती हासिल है। प्रदेश का सिविल प्रशासन या पुलिस प्रशासन आंखें बंद करके बैठा है, क्योंकि इस गोरखधंधे में प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत मंत्री और कांग्रेसी नेता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री और मंत्री रात के कफ्र्यू के दौरान अपने गोरखधंधे चला रहे और पंजाब के आर्थिक साधनों की लूट कर रहे हैं। पत्रकारों के सवालों के जवाब देते विधायक मीत हेयर ने बताया कि प्रदेश में धान के सीजन के दौरान उत्पादन से 50 हज़ार टन फालतू धान पंजाब की मंडियों में बेचा गया, परन्तु कांग्रेस सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। सरकार जांच समितियां बना कर दोषियों को सजा देने की बजाए उनको क्लीन चिट्ट दे देती है।विधायक अमरजीत सिंह सन्दोआ ने बताया कि उनके जिले के किसानों ने 8 अप्रैल की रात को 45 ट्राले गेहूँ के पकड़े, जो बाहर के प्रदेशों से लाए गए थे। उन्होंने कहा कि किसानों ने जानकारी दी है कि 1 अप्रैल से हर रोज बाहर के राज्यों से गेहूँ के भरे ट्रक आ रहे थे, परन्तु सरकार या प्रशासन की ओर से कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। आखिर किसानों ने ही यह ट्रक पकड़े और प्रशासन के हवाले किए और अब किसानों की ओर से लगाए धरने के कारण  प्रशासन ने यह ट्रक पंजाब से बाहर भेजने का फ़ैसला किया है।विधायक मीत हेयर और विधायक अमरजीत सिंह सन्दोआ ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी किसानों की लूट नहीं होने देगी और न ही प्रदेश के हितों के साथ खिलवाड़ होने देगी। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि किसानों की ओर से पकड़े गेहूँ के ट्रालों की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाये और इस गोरखधंधे में शामिल अफ़सरों और नेताओं को सख़्त से सख़्त सजा दी जाए।   

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Amarjeet Singh Sandoa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD