Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

5 साल बाद परिवार से मिली अर्द्ध कुंभ स्नान को गई वृद्धा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ऋषिकेश (उत्तराखण्ड) , 07 Apr 2021

Last updated on: Apr 07, 2021, 00:00 IST

बेटी की मौत से मानसिक तनाव से जूझ रही बुजुर्ग कृष्णा देवी ने अर्द्ध कुंभ 2016 में धामों में स्नान करने के लिए घर से कदम बाहर निकाला। गंगा तट पर आकर ऐसी विरक्ति आई की फिर घर लौटने की नहीं सोची। इस वर्ष कुंभ में जब पुलिस ने गंगा तट पर बेसहारा व्यक्तियों का सत्यापन किया तो कृष्णा देवी का मूल ठिकाना मिल गया। बुधवार को उनके पति, पुत्र और पुत्री ऋषिकेश कुंभ थाना पहुंचे। पांच साल बाद बिछड़े परिवार का जब कृष्णा से मिलन हुआ तो सभी की आंखें भर आई। उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थनगर में गांव नादे पुर पोस्ट जोगिया उदयपुर निवासी 72 वर्षीय कृष्णा देवी की कहानी फिल्मों के उस किरदार के जैसी है जो मेले में बिछड़ जाता है और किसी अनजान राह पर आगे वह परिवार से मिल जाता है। पिछले पांच वर्ष से ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट में जीवन बसर कर रही कृष्णा देवी पाठक 17 अगस्त 2016 से लापता थी। उनके पति ज्वाला प्रसाद पाठक ने अपने गृह जनपद के थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कई महीने तक अयोध्या, बनारस आसपास जहां भी उम्मीद थी स्वजन कृष्णा देवी की तलाश में गए। उनका कहीं पता नहीं चला। इस वर्ष कुंभ में 11 जनवरी को त्रिवेणी घाट में रहने वाले सभी बेसहारा व्यक्तियों का कोतवाली पुलिस के साथ मेला पुलिस ने सत्यापन किया। 

इस भीड़ में एक बुजुर्ग ऐसी मिली जिसने अपना पता उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थनगर में जोगिया उदयपुर का बताया। पुलिस ने अपने स्तर पर संबंधित थाने को कृष्णा देवी से संबंधित जानकारी पत्र के जरिये भेज दी। चार महीने की इस प्रक्रिया में आखिर कृष्णा देवी के घर तक वहां की पुलिस यह संदेश पहुंचाने में सफल रही की कृष्णा देवी नामक यह महिला ऋषिकेश में है। कुंभ थाना ऋषिकेश के प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि कृष्णा देवी के परिवार वालों ने पुलिस से संपर्क किया और बुधवार को उनके पति ज्वाला प्रसाद पाठक, पुत्र दिलेश्वर पाठक, पुत्री उमा उपाध्याय कुंभ थाना पहुंचे। थाना परिसर में जब इनका सामना कृष्णा देवी से हुआ तो उन्हें तुरंत पहचान गए और सभी निशब्द हो गए, इन सभी की आंखों से निकलने वाले आंसू उनके शब्द बनकर खुशी बयां कर रहे थे। त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी उत्तम रमोला ने भी यहां आकर कुंभ थाना उपनिरीक्षक दीपक रावत के साथ मिलकर परिवार के सदस्यों से आवश्यक पूछताछ की। वृद्धा के पति ज्वाला प्रसाद ने पुलिस को बताया कि उनकी छोटी पुत्री माया की अचानक मौत हो गई थी। वह सबकी लाडली थी। बेटी की मौत के बाद कृष्णा देवी खामोश रहने लगी और एक दिन अचानक बिना बताए घर से कहीं चली गई। कृष्णा देवी स्वयं बताती है कि बेटी की मौत के बाद वह शांति के लिए धामों में कुंभ स्नान के लिए घर से निकल गई थी। उसके बाद लौटने की इच्छा नहीं हुई। कुंभ पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए कृष्णा देवी को उनके स्वजन को सौंप दिया। जाने से पूर्व यह पुलिस को आभार स्वरूप पत्र लिखना नहीं भूले। ै

 

Tags: Rishikesh , Uttarakhand , Rishikesh News , Uttarakhand News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD