Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रुद्रप्रयाग पहुंची सड़क चौड़ीकरण पदयात्रा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड) , 06 Apr 2021

Last updated on: Apr 06, 2021, 00:00 IST

नंदप्रयाग घाट सड़क का चौड़ीकरण करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे स्थानीय लोगों की ओर से निकाली जा रही पदयात्रा मंगलवार को यहां पहुंची। इस दौरान उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार जन भावनाओं के खिलाफ कार्य कर रही है तथा अधिकारी सरकार को भ्रमित कर रहे हैं। सरकार अधिकारियों के इशारों पर काम कर रही है। गत रात्रि नगरासू में विश्राम करने के बाद मंगलवार को घाट से शुरू की गई पदयात्रा तीसरे दिन रुद्रप्रयाग पहुंची। यहां पहुंची पदयात्रा में शामिल आंदोलनकारियों ने कहा कि घाट में चार महीने से अधिक समय से आंदोलन करने के बावजूद सरकार ने मांग नहीं मानी। इसी को लेकर घाट से देहरादून तक पदयात्रा निकाली जा रही है। पदयात्रा का तीसरा दिन है। घाट से देहरादून के लिए 254 किमी पदयात्रा में मंगलवार रात्रि नरकोटा में विश्राम के बाद बुधवार को श्रीनगर के लिए प्रस्थान करेगी। पदयात्रा में शामिल लोगों ने कहा कि नंदप्रयाग घाट मोटर मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी, कितु प्रदेश के कुछ अधिकारियों की ओर से सरकार को गुमराह किया जा रहा है। जनता को छलने का काम किया गया है। सरकार ऐसे अफसरों के भरोसे चल रही है जो प्रदेश की जनभावनाओं को समझ ही नहीं रही है। कहा कि इस पदयात्रा के माध्यम से सरकार को जगाने का काम किया जाएगा। पदयात्रियों ने बताया कि जहां भी यात्रा प्रवेश कर रही है वहां की स्थानीय जनता की ओर से उन्हें पूरा सहयोग दिया जा रहा है। कहा कि विभिन्न स्थानों से होते हुए देहरादून में नंदप्रयाग घाट क्षेत्र के लोग भी यात्रा में शामिल होंगे। पदयात्रा में चरण सिंह, दिनेश सिंह, तुलराम पांडे, लक्ष्मण सिंह राणा, गुड्डू लाल, दीपक फर्सवाण, हर्षव‌र्द्धन देवराड़ी, अब्बल सिंह, प्रकाश भंडारी, राम सिंह, फते सिंह, नरेंद्र सिंह, दिनेश नेगी, बृजमोहन सिंह, कृष्ण मेंदोली, सौरभ सिंह, गणेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, मोहन भंडारी, मान सिंह, खीमानंद गौड़ आदि शामिल हैं।

 

Tags: Rudraprayag , Uttarakhand , Rudraprayag News , Uttarakhand News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD