Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

उत्तराखंड में कोरोना के 791 नए केस , 7 मरीजों की मौत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरादून (उत्तराखंड) , 06 Apr 2021

Last updated on: Apr 06, 2021, 00:00 IST

उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना के 791 नए मरीज मिले और सात मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 103602 हो गई है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 1736 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को देहरादून जिले में रिकार्ड 303 नए मरीज मिले जबकि हरिद्वार में 185, नैनीताल में 107, टिहरी में 75, पिथौरागढ़ में 45, यूएस नगर में 41, बागेश्वर में 11, अल्मोड़ा में छह, चमोली में तीन, चम्पावत में दो, पौड़ी में एक, रुद्रप्रयाग में पांच और उत्तरकाशी में सात नए मरीज मिले हैं। मंगलवार को एम्स ऋषिकेश में भर्ती तीन, कैलाश अस्पताल में भर्ती एक, हिमालयन हॉस्पिटल में एक, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में एक और सिनर्जी अस्पताल में भर्ती एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 351 मरीजों को इलाज के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। इससे ठीक होने वालों की संख्या 96 हजार को पार कर गई है। जबकि अस्पतालों व होम आईसोलेशन में चल रहे मरीजों की संख्या 3607 पहुंच गया है।राज्य में दस नए कंटेनमेंट जोन बने: बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को राज्य में दस नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। सोमवार तक राज्य में कंटेनमेंट जोन की संख्या 14 थी जो अब 24 हो गई है। सबसे अधिक 12 जोन देहरादून, आठ नैनीताल, तीन हरिद्वार और एक कंटेनमेंट जोन टिहरी गढ़वाल में बनाया गया है।मंगलवार को राज्य में मरीजों की संख्या अन्य दिनों की तुलना में काफी अधिक रही लेकिन सैंपलों की जांच रिपोर्ट भी अधिक संख्या में मिली है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को कुल 48 हजार के करीब सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 971 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

राज्य भर से 35 हजार के करीब सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं और 17 हजार की रिपोर्ट आना बाकी है। राज्य में संक्रमण की दर 3.59 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 93 प्रतिशत रह गई है। एक तरह से देखा जाए तो राज्य में मंगलवार को मरीज अधिक मिलने के बाद भी संक्रमण की दर डेढ़ प्रतिशत से कुछ अधिक रही है।राज्य में जैसे जैसे कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा है वैसे वैसे टीकाकरण कराने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। सोमवार को राज्य में रिकार्ड पचास हजार से अधिक लोगों ने टीकाकरण कराया था तो मंगलवार को यह आंकड़ा और अधिक हो गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को कुल 60 हजार 214 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया। राज्य में टीके की पहली डोज लगाने वालों का आंकड़ा साढ़े आठ लाख के पास पहुंच गया है। जबकि डेढ़ लाख लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं। मंगलवार को राज्य में सर्वाधिक 647 बूथों पर टीकाकरण किया गया।दून स्कूल के पांच शिक्षक व सात छात्र कोरोना पाजिटिव: प्रतिष्ठित दून स्कूल भी कोरोना की चपेट में गया है। स्कूल के पांच शिक्षक और सात छात्र कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। सभी को क्वारंटीन करते हुए स्कूल से कांटेक्ट ट्रेसिंग और मानिटरिंग शुरू कर दी है। स्कूल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पाजिटिव पाए गए सभी छात्र पहले से क्वारंटीन थे। ऐसे में उनके ज्यादा लोगों के संपर्क में रहने की आशंका कम है। स्कूल ने संक्रमण को देखते हुए कई कक्षाओं को दोबारा खोलने पर अभी रोक लगा दी है। स्कूल की कम्यूनिकेशन और पीआर आफिसर कृतिका जुगरान ने बताया कि स्कूल में कोविड गाइडलाइन, प्रशासन के निर्देश और सभी सुरक्षा उपायों को पूरी तरह से पालन किया जा रहा है।विद्यालय ने अपने सभी छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों को महामारी से बचाव के लिए आवासीय डॉक्टर की देख- रेख में महत्त्वपूर्ण कार्य योजना लागू की है। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों , छात्रों और शिक्षकों की नियमित आरटीपीसीआर जांच कराई गई है। जिसमें से अभी केवल पांच शिक्षक व सात छात्र ही पाजिटिव पाए गए हैं। सभी आइसोलेशन में हैं। उन्होनें बताया कि स्कूल लगातार प्रशासन,विशेषज्ञ डॉक्टरों और संस्थाओं के संपर्क में है और सारी जानकारियां प्रशासन को दी जा रही हैं।

 

Tags: Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , India Fights Corona , Fight Against Corona , Stay Home Stay Safe , Stay Home , Corona Virus Updates , Social Distancing , Coronavirus Epidemic , Coronavirus Pandemic , Corona virus threat , Corona Outbreak , Covid-19 pandemic , Dehradun , Uttarakhand , Dehradun News , Uttarakhand News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD