Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

ओलंपिक क्वालीफायर के लिए ताइक्वांडो ट्रायल में दिल्ली के अजय दलाल का चयन

दिल्ली के अजय दलाल टोक्यो ओलंपिक के चयन ट्रायल में लेंगे हिस्सा

 Sports News, Tokyo Olympics, Sports Authority of India, SAI, Ajay Dalal, Kirari Village, World University Taekwondo Championship, Taekwondo, International Taekwondo Player
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Apr 2021

Last updated on: Apr 06, 2021, 00:00 IST

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) टोक्यो ओलंपिक में खेलने का सपना संजोए ताइक्वांडो खिलाड़ियों के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण लखनऊ सेंटर में 15 से 17 अप्रैल तक तीन दिवसीय चयन ट्रायल आयोजित कराने जा रहा है। जिसमे बेहतर प्रदर्शन करने वाले ताइक्वांडो खिलाड़ियों का ओलंपिक में खेलने का सपना साकार होगा। गौरतलब है कि कनाडा में कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में मैडल हासिल कर चुके व राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके उत्तरी दिल्ली के किराड़ी गांव के अजय दलाल 87 प्लस किलोभार वर्ग में 4.32 पॉइंट्स के साथ इस ताइक्वांडो के चयन ट्रायल में हिस्सा ले रहे हैं। बता दें कि अजय एक किसान पुत्र हैं और खेल में रूचि रखने के साथ-साथ फिजिकल एजुकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन व अनेक ट्रेनिंग कार्यक्रमों में वह युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत हैं, जिन्हें आदर्श मानकर अन्य युवा भी खेल के प्रति प्रोत्साहित हो रहे हैं। अजय 10 वर्ष की आयु से ताइक्वांडो खेल रहे हैं। वह 2010 इंडिया ओपन में ताइक्वांडो ब्रॉन्ज मेडल, 2017 कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट, फुजैराह ओपन चैंपियनशिप 2018 व 2019 में ब्रॉन्ज मेडल, एशिया ओपन चैंपियनशिप 2019 में ब्रॉन्ज मेडल, जर्मनी ओपन चैंपियनशिप में 9वें स्थान के साथ देश को गर्व के क्षण समर्पित कर चुके हैं। ‘जय जवान’ ‘जय किसान’ के नारे को साकार करते हुए किसान पुत्र अजय दलाल ने न केवल दिल्ली प्रदेश का नाम रोशन किया है बल्कि आज के युवाओं को एक नई राह भी दिखाई है। अजय दिल्ली में आर्यन्स वर्ल्ड के नाम से एक स्पोर्ट्स एकेडमी भी चलाते है जहां वे सामाजिक सद्भाव व जरुरतमंद छात्रों तथा प्रदेश की बेटियों को आत्मरक्षा के लिए ट्रेनिंग भी देते हैं। अजय का मानना है कि ताइक्वांडो मात्र खेल नहीं बल्कि आत्मरक्षा व स्वस्थ रहने का एक माध्यम भी है। 

 

Tags: Sports News , Tokyo Olympics , Sports Authority of India , SAI , Ajay Dalal , Kirari Village , World University Taekwondo Championship , Taekwondo , International Taekwondo Player

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD