Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आंध्र प्रदेश के सीएम ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, लोगों से भी लेने की अपील की

 YS Jaganmohan Reddy, Y.S. Jagan Mohan Reddy, Yeduguri Sandinti Jaganmohan Reddy, Yuvajana Sramika Rythu Congress Party, YSRCP, Andhra Pradesh, Chief Minister of Andhra Pradesh, Guntur, Y.S. Bharathi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुंटूर , 01 Apr 2021

Last updated on: Apr 01, 2021, 00:00 IST

देश-दुनिया में कोरोना महामारी से जंग जारी है। दुनियाभर में वैक्सीनेशन का प्रोग्राम चल रहा है। वहीं आंध्र प्रदेश में भी टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया गया है, इस दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी और उनकी पत्नी वाई.एस. भारती ने गुरुवार को गुंटूर में कोरोनो की वैक्सीन ली। सीएम और उनकी पत्नी ने गुंटूर के भारतपेट में सचिवालय के 140वें वार्ड में टीका लगवाया। टीकाकरण के बाद रेड्डी को थोड़ी देर के लिए बेड पर ही रखा गया। बाद में, उन्होंने डॉक्टरों और वार्ड सचिवालय के कर्मचारियों के साथ बातचीत की। मुख्यमंत्री ने 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों से टीकाकरण कराने का आग्रह किया और कहा कि राज्यव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम 90 दिनों में समाप्त हो जाएगा। रेड्डी ने बताया, लोगों को कोरोनोवायरस के साथ ही जीना पड़ेगा और टीकाकरण संक्रमण को दूर करने का एकमात्र तरीका है। उन्होंने कहा, सरकार ने बड़े पैमाने पर टीकाकरण कार्यक्रम को देश में जैसे गांव और वार्ड सचिवालयों के माध्यम से अन्य राज्यों के लिए एक रोल मॉडल के रूप में खड़ा किया है। रेड्डी ने कहा, गांव और वार्ड स्वयंसेवक प्रणाली जमीनी स्तर पर आशा कार्यकताओं के साथ घर-घर सर्वेक्षण करेगी, ताकि यह सुनिश्चित हो कि कोई भी व्यक्ति टीकाकरण से छूट ना जाए। वालंटियर्स जानकारी इकट्ठा करेंगे, नामांकन करेंगे और टीकाकरण की तारीख देंगे। एक एम्बुलेंस डॉक्टरों और अन्य चिकित्सा कर्मचारियों के साथ सचिवालय में उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि टीकाकरण किया जा सके। रेड्डी के साथ-साथ टीकाकरण कार्यक्रम में विधायक अंबाती रामबाबू, अल्ला रामकृष्ण रेड्डी और अन्य के साथ मंत्री काली कृष्ण श्रीनिवास, मेकाथोती सुचरिता और श्रीरंगनाधा राजू ने हिस्सा लिया।

 

Tags: YS Jaganmohan Reddy , Y.S. Jagan Mohan Reddy , Yeduguri Sandinti Jaganmohan Reddy , Yuvajana Sramika Rythu Congress Party , YSRCP , Andhra Pradesh , Chief Minister of Andhra Pradesh , Guntur , Y.S. Bharathi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD