Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

कमिंस को ऑस्ट्रेलिया का अगला कप्तान बनाया जाना चाहिए : क्लार्क

  Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Michael Clarke, Sydney, Pat Cummins, Australia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिडनी , 31 Mar 2021

Last updated on: Mar 31, 2021, 00:00 IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का कहना है कि तेज गेंदबाज पैट कमिंस सभी प्रारूपों में ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी संभालने के लिए उपयुक्त उम्मीदवार हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तानी के मामले ने ऐसे वक्त तूल पकड़ा है जब हाल ही में पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिलेगा तो वह एक बार टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। क्लार्क ने बिग स्पोटर्स ब्रेकफास्ट से कहा, "अगर कमिंस यह नहीं कर रहे कि मैं अगला कप्तान बनने के लिए तैयार हूं तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह अच्छे लीडर नहीं हैं।" उन्होंने कहा, "मैं इस बात पर स्पष्ट हूं कि मैं कमिस के बारे में क्या सोचता हूं। वह काफी फिट हैं और तीनों प्रारूपों में खेल सकते हैं। उन्होंने पिछले कुछ वर्षो में ऐसा किया है। न्यू साउथ वेल्स के लिए मैंने उन्हें कप्तानी करते देखा है जो काफी अच्छी थी।" टिम पेन फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम और आरोन फिंच सीमित ओवरों के कप्तान हैं। इनसे पहले स्मिथ टीम के कप्तान थे लेकिन 2018 में गेंद से छेड़छाड़ के मामले के बाद उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया था। क्लार्क ने कहा कि कमिंस 27 वर्ष के हैं और युवा हैं। कमिंस के साथ टीम में स्मिथ सहित कई अनुभवी खिलाड़ी हैं जो उनकी मदद कर सकते हैं। क्लार्क ने कहा, "वह युवा हैं और लीडर के रूप में उनके पास अनुभव नहीं है लेकिन टीम के उनके साथ अनुभवी खिलाड़ी हैं। मेरे हिसाब से कमिंस तीनों प्रारूपों में कप्तानी करने के लिए उपयुक्त उम्मीदवार हैं।" क्लार्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 47 टेस्ट, 74 वनडे और 18 टी20 में कप्तानी है। वह 2015 विश्व कप विजयी टीम के कप्तान भी हैं। उन्होंने कहा कि स्मिथ टीम के दोबारा कप्तान बनें या नहीं, लेकिन वह एक करिश्माई बल्लेबाज हैं जो हमेशा ड्रेसिंग रूम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा, "लीडर बनने के लिए आपको कप्तान या उपकप्तान बनने की जरूरत नहीं है। स्मिथ ऑस्ट्रेलिया टीम को आगे ले जाने के लिए बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। वह कप्तान बने या नहीं उनकी लीडरशीप काफी मायने रखती है।"

क्लार्क ने कहा, "अगर कमिंस कप्तान बनते हैं तो उन्हें स्मिथ के समर्थन की जरूरत होगी। मेरे ख्याल से ऑस्ट्रेलिया के पास विकल्प हैं। उन्हें बस भरोसा रखकर सही व्यक्ति का चयन करना है।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Michael Clarke , Sydney , Pat Cummins , Australia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD