Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अनमोल गगन मान ने आनंदपुर साहिब क्षेत्र में अवैध खनन वाले क्षेत्रों का दौरा किया

अकालियों के बाद अब कैप्टन ने खनन माफिया की कमान संभाली : अनमोल गगन मान

 Anmol Gagan Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Anandpur Sahib, Ropar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोपड़ , 30 Mar 2021

Last updated on: Mar 30, 2021, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के सह-अध्यक्ष अनमोल गगन मान ने मंगलवार को आनंदपुर साहिब क्षेत्र में खनन माफिया द्वारा अवैध रूप से खोदे गए गहरे गड्ढे वाली जगहों का दौरा किया। एल्ग्रा गांव में खनन माफिया के खिलाफ स्थानीय लोगों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने के बाद उन्होंने हरसा बेला, दुलची पट्टी, भल्लां और सांसोवाल नन्गरां के गांवों का दौरा किया, जहां सरकार के संरक्षण में खनन माफिया अवैध रूप से गहरे गड्ढे खोदकर रेत निकाल रहे हैं।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंजाब में इस समय माफिया शासन चल रहा है और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को सत्ता के नशे में कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री बनने से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुटखा साहिब को अपने हाथ में लेकर पंजाब से सभी तरह के माफियाओं को समाप्त करने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आते ही वे अपने सारे वादे भूल गए। 

उन्होंने कहा कि खनन माफियाओं ने 100-100 फीट गहरे गड्ढे खोद रखे हैं लेकिन स्थानीय प्रशासन सो रहा है। वह कुछ भी नहीं देख पा रहा है। जब स्थानीय लोगों द्वारा इसका विरोध किया गया, तो माफियाओं के गुंडों द्वारा हमला किया गया। उन्होंने कहा कि हम आज स्थानीय लोगों के बुलावे पर यहां पहुंचे और देखा कि कैसे सरकार की मदद से माफिया राज चल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कोई किसान अपने खेत की पराली में आग लगाता है, तो वह सरकार को उपग्रह से दिखाई दे देती है, लेकिन जब सरकार के करीबी लोग इस तरह के माफिया चलाते हैं तो वह सरकार को नहीं दिखाई देता। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आने पंजाब से माफियाओं का पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा।

 

 

Tags: Anmol Gagan Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Anandpur Sahib , Ropar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD