Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हर फिल्म में मुझे न्यूकमर होने का एहसास होता है : अदिति राव हैदरी

 Aditi Rao Hydari, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 30 Mar 2021

Last updated on: Mar 30, 2021, 00:00 IST

अभिनेत्री अदिति राव हैदरी को फिल्मों में एक्टिंग करते हुए काफी लंबा वक्त हो चुका है, लेकिन आज भी हर फिल्म की शुरुआत में उन्हें एक नवोदित कलाकार के जैसा अनुभव होता है। अदिति ने आईएएनएस को बताया, "हर फिल्म के साथ मुझे एक नवोदित कलाकार के जैसा अनुभव होता है। जब मैं सेट पर आती हूं, तो यह एक नया किरदार होता है, नए को-स्टार्स होते हैं, नया घर, नया सेट, नया लोकेशन होता है। सबकुछ अलग होता है।" वह आगे कहती हैं, "सेट पर आने के बाद जब एक्शन कहा जाता है, मुझे पता नहीं रहता है कि मैं क्या करने वाली हूं। मुझे काफी घबराहट होती है। मुझे नहीं पता रहता है कि मैं अपने किरदार के साथ न्याय कर पाऊंगी भी या नहीं। मेरे निर्देशक को मेरे काम से संतुष्टि होगी भी नहीं। क्या मैं उनके सोचे गए किरदार में जान डाल पाऊंगी, क्या उनके चेहरे पर मुस्कान ला पाऊंगी वगैरह।" अदिति ने आगे कहा, "लेकिन कैमरे के रोलिंग होते ही जैसे ही मैं अपना पहला शॉट देती हूं, मुझे अपने घर जैसा महसूस होने लगता है। लेकिन इसके पहले तक मैं काफी डरी हुई रहती हूं।" आने वाले समय में अदिति तमिल फिल्म 'हे सिनामिका', बहुभाषी फिल्म 'महा समुद्रम' और 'अजीब दासतांस' में नजर आने वाली हैं।

 

Tags: Aditi Rao Hydari , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD