Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत अपने लेटेस्ट सिंगल 'राधा' के माध्यम से ध्वनि भानुशाली कर रही हैं सभी के दिलों पर राज

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 26 Mar 2021

Last updated on: Mar 26, 2021, 00:00 IST

ध्वनि भानुशाली ने अपने जन्मदिन पर फैंस को एक स्पेशल सरप्राइज दिया है। रिकॉर्ड ब्रेकिंग आर्टिस्ट ने हाल ही में अपने लेटेस्ट सिंगल 'राधा' को रिलीज किया है। भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत यह सॉन्ग, म्यूजिकल बेंचमार्क स्थापित करने की राह पर है।यह सॉफ्ट मेलोडियस ट्रैक इंटरनेट पर छ गया है। सॉन्ग ने सिर्फ 3 दिनों से भी कम समय में यूट्यूब पर 22 मिलियन से अधिक व्यूज पार कर लिए हैं।चाहे वह म्यूजिक हो या विजुअल्स, फैंस को 'राधा' के समान पर्याय मिल ही नहीं सकता है क्योंकि यह सोशल मीडिया और म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप्स पर ट्रेंड में है। अभिजीत वघानी द्वारा कम्पोज किया गया और कुणाल वर्मा के लिरिक्स के साथ, यह सॉन्ग यूट्यूब पर इसकी रिलीज के सिर्फ 24 घंटे में सबसे अधिक बार देखा जाने वाला वीडियो बन गया है।प्रेम और मासूमियत की अभिव्यक्ति के साथ 'राधा' ने एक ड्रीम टीम द्वारा काम किया है, जिसमें लोकप्रिय विज्ञापन फिल्मनिर्माता करण कपाड़िया और पुरस्कार विजेता छायाकार रवि वर्मन शामिल थे। इस सॉन्ग ने जो प्रभाव डाला है, वह यह है कि फैंस और म्यूजिक के शौकीन लोग 'राधा' के हुक स्टेप की रील बना रहे हैं, जिस वजह से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस सॉन्ग को लेकर उन्माद चल रहा है।अपने लेटेस्ट सिंगल के रिस्पॉन्सेस से उत्साहित होकर ध्वनि भानुशाली कहती हैं, "राधा ट्रैक मेरे दिल के बेहद करीब है। मैं इस सॉन्ग को कुछ अलग तरह से प्रस्तुत करना चाहती थी और मैं बहुत खुश हूँ कि मेरे फैंस इसकी सराहना करने के साथ ही इसे पसंद भी कर रहे हैं। इस सॉन्ग के लिए जबरदस्त रिस्पॉन्सेस मिल रहे हैं। यह मेरे जन्मदिन का सबसे अच्छा उपहार है।"भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत ध्वनि भानुशाली का 'राधा' टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

 

Tags: Dhvani Bhanushali , Music , Entertainment , Mumbai , Singar , Song , Mumbai News , Bhushan Kumar , T-Series , Radha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD