Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

राज्यसभा में बोले दीपेंद्र हुड्डा- अर्थव्यवस्था की विफलताओं को कोरोना के माथे पर चिपका रही सरकार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Mar 2021

Last updated on: Mar 24, 2021, 00:00 IST

राज्यसभा में बुधवार को वित्त विधेयक 2021 पर बहस में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस के हरियाणा से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज अर्थव्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। नोटबंदी, जीएसटी और कोरोना के दौरान गलत प्रबंधन ने अर्थव्यवस्था को आईसीयू में पहुंचा दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण सबसे ज्यादा जीडीपी अगर लुढ़की तो हिंदुस्तान की। हुड्डा ने कहा, "यूपीए के समय अर्थव्यवस्था की क्या गति थी और आज एनडीए सरकार में क्या गति है, आंकड़ों की तुलना करने पर पिक्च र क्लियर होती है। यूपीए के समय दस साल की औसत जीडीपी ग्रोथ 7.8 प्रतिशत थी, अगर नई सीरीज में इसे आंकें तो 11 प्रतिशत होगी। जबकि वर्ष 2014 से 2020 तक छह साल के प्री-कोविड पीरियड में ग्रोथ रेट 6.8 प्रतिशत रही। यानी बढ़ने के बजाए कम हो गई।"दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि किसी भी अर्थव्यवस्था की कुर्सी के चार पैर होते हैं। कंजप्शन और डिमांड, निवेश, एक्सपोर्ट और गवर्नमेंट एक्सपेंडिचर। इन चार संकेतों की तुलना करने पर यूपीए और एनडीए के दौर की अर्थव्यवस्था की पिक्च र और क्लियर हो जाती है।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, "अगर दस साल के यूपीए और आपके छह साल की तुलना करें और निवेश की बात करें तो यूपीए के समय इंडस्ट्रियल इनवेस्टमेंट ग्रोथ रेट 14 प्रतिशत थी, आज वह दो प्रतिशत हो गई है। क्रेडिट और बैंक लोन की दर यूपीए के समय 13 प्रतिशत थी, वह घटकर चार प्रतिशत आ गई। प्राइवेट कंजप्शन ग्रोथ यानी की डिमांड यूपीए के समय 24 प्रतिशत थी, अब नौ प्रतिशत आ गई। कारपोरेट सेल्स ग्रोथ रेट यूपीए के समय 12 प्रतिशत थी, आज छह साल में मात्र तीन साल पर ठहर गया। एक्सपोर्ट ग्रोथ रेट 21 प्रतिशत था, वह अब 2014-20 तक तीन प्रतिशत पर आ गया।"दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि नोटबंदी के बाद से अर्थव्यवस्था पटरी से उतरनी शुरू हुई, जीएसटी ने कमर तोड़ दी, लेकिन कोरोना के दौरान गलत तरह से किए गए मैनेजमेंट ने अर्थव्यवस्था को आईसीयू में पहुंचा दिया। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकार के आर्थिक सलाहकार रहे अरविंद सुब्रमण्यम ने वर्ष 2020 में कहा था कि ये आम बंदी नहीं है। तीस साल में ऐसी मंदी नहीं देखी गई। लेकिन, सरकार ने अपनी विफलताओं को कोरोना के माथे पर चिपकाने का प्रयास किया।

 

Tags: Deepender Singh Hooda , Haryana Congress , Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD